Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोकुलधाम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक

jp nadda

jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वाराणसी के गोकुलधाम पहुंच गए। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। वह यहां क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उदघाटन करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों की बैठक के साथ बैठक करेंगे।

जेपी नड्डा करीब 11 बजे वारणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। जहां से वह सीएम और भाजपा अध्यक्ष गोकुलधाम के लिए रवाना हो गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। वह यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सूबे के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह 10 बजे करीब चोलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुखय्मंत्री ने सीएम आरोग्य मेले का निरीक्षण कर पांच लोगों को गोल्डन कार्ड भी दिए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोग की रोकथाम की जाएगी। इसके अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पांच विभाग मिलकर काम करेंगे।

गुरुग्राम: एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव , मचा हड़कंप

31 मार्च तक चलने वाले अभियान में घर-घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। सीएम ने सभी को अभियान की सफलता के लिए बढ़चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया।

 

Exit mobile version