• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को लखनऊ के विकास में दिलचस्पी नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
29/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को राजधानी लखनऊ के विकास और सौंदर्यीकरण में कोई दिलचस्पी नहीं है।

लखनऊ के निर्वाचित समाजवादी पार्षदों की बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है। लखनऊ में सबसे ज्यादा काम समाजवादी सरकार में हुआ था। सच तो यह है कि भाजपा कोई काम नहीं करती है फिर भी समाजवादी पार्टी को बदनाम करती है। स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा सरकार लगातार धोखा दे रही है। जो दशा वर्तमान में राजधानी लखनऊ की है है वहीं प्रदेश भर के सभी जिलों की है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक रविदास मेहरोत्रा भी मौजूद थे।

श्री यादव ने पार्षदों को सलाह दी कि उन्हें अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा विकास में रोड़ा अटकाती रहेगी, फिर भी काम करते रहना है। काम की रफ्तार जितनी ज्यादा होगी व्यवस्था भी उतनी ज्यादा अच्छी होगी।

पार्षदों की बैठक में बताया गया कि लखनऊ में कूड़ा निस्तारण की विकराल समस्या है। इकोग्रीन कम्पनी ने काफी अनियमितताएं की थीं फिर भी उस पर भाजपा और अफसरों की कृपा बनी रही। भाजपा राज में सफाई कर्मचारियों की कोई नई भर्ती नहीं हुई। शहर में हर तरफ कूड़ा फैला है। मलिन बस्तियों में सफाई नहीं होती है। कश्मीरी मोहल्ले में सीवर लाइन तक नहीं है। सांड खुलेआम घूम रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि 40 सफाई ट्रक लखनऊ में समाजवादी सरकार के समय ही खरीदे गए थे। सीवर सफाई के लिए भी वही दो तीन मशीनें ही हैं। मेट्रो रेल, गोमती रिवर फ्रंट समाजवादी सरकार की ही देन है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को समाजवादी सरकार में ही सुधारा गया था। पानी-बिजली की समस्या में सुधार हुआ था। घंटाघर के पास सौंदर्यीकरण समाजवादी सरकार के समय ही हुआ था।

पार्षदों ने यह भी बताया कि आज भी पानी की वही टंकियां है जो समाजवादी सरकार के समय बनी थी। शहर में बढ़ती आबादी के साथ पेयजल और सफाई की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्मार्ट सिटी के मानक पूरे करने में लखनऊ काफी पिछड़ चुका है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Next Post

भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, 7.1 की रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

19/06/2025
YEIDA
उत्तर प्रदेश

YEIDA के 54 प्रस्तावों से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी

18/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वैश्विक नगरीय व्यवस्थापन के जैसा हो नगरीय निकायों की व्यवस्था: एके शर्मा

18/06/2025
Har Gaanv Taalab
Main Slider

लखीमपुर खीरी ने रचा जल संरक्षण का इतिहास, योगी सरकार के प्रयासों से एक महीने में बने 1030 तालाब

18/06/2025
Gate of Indigo flight locked at Raipur airport
क्राइम

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का लॉक हुआ गेट, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल

18/06/2025
Next Post
Earthquake

भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, 7.1 की रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

modi cabinet expansion

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने दी बधाई

30/05/2021
Petrol

सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने खत्म किया भारी-भरकम विंडफॉल टैक्स

20/07/2022
WhatsApp

WhatsApp ने मदर्स डे पर दिया यूजर्स को खास तोहफा

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version