• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को झूठ और फरेब की राजनीति ही आती : अखिलेश

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आपदा में भी अवसर और उत्सव-उत्साह का आयोजन करना अच्छा लगता है।

श्री यादव ने गुरूवार को कहा कि कोई जिए-मरे, चाहे जैसी आपदा आए भाजपा हमेशा उत्सव मनाने में ही मगन रहती है। वह अपनी आदत से मजबूर है। किसानों की हालत भाजपा राज में बदहाल होती गई है। उसकी आवाज गाड़ियों से कुचली जा रही है। किसानों से भाजपा सरकार ने जो वादे किए वे सभी झूठे साबित हुए हैं। फिर भी भाजपा बड़े-बड़े विज्ञापन छपाकर लोगों को भ्रमित करने में लगी है। जीत के टीके का भी कई बार उत्सव मनाया जा चुका है। हर बार रिकार्ड टीकाकरण का दावा होता है।

उन्होने कहा कि कोरोना काल में लोगों को भयानक त्रासदी से गुजरना पड़ा। मौतों का सिलसिला नहीं थमने से लाशें भी टोकन पर जलने लगी थी। अस्पतालों में दवा, इलाज के अभाव में मरीज तड़पते रहे। आक्सीजन के लिए मारामारी मची रही। बड़ी संख्या में श्रमिकों का पलायन हुआ। नौजवानों की नौकरियां छूट गईं। इसके लिए दुःख जताने के बजाय भाजपा नेतृत्व घंटा, थाली बजाकर खुशियां मनाने में लगा रहा। कोरोना में मौतों का उत्सव मनाकर भाजपा ने जनता के जख्मों पर क्या खूब मलहम लगाया।

आपदा प्रबंधन पर समुचित व्यवस्था के लिए गृहमंत्री शाह ने CM धामी की थपथपाई पीठ

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के अब चंद दिन ही बचे है। पूरी अवधि में एक यूनिट विद्युत का उत्पादन नहीं किया फिर भी झूठे दावे का उत्सव मनाने में कोई शर्म नहीं। शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन करते हुए भी भाजपा का उत्सव जारी है। समाजवादी सरकार के कामों पर भाजपा अपनी पट्टिका लगाती रही है और पूरे कार्यकाल का उत्सव मनाती रही।

उन्होने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट समाजवादी सरकार की योजना थी पर भाजपा खुद श्रेय लेते हुए उत्सव मनाने में लग गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार की देन है उसका उत्सव भी भाजपा को मनाने में दिक्कत नहीं।

सच तो यह है कि भाजपा को झूठ और फरेब की राजनीति ही आती है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने जनहित में कुछ किया नहीं। उसके कार्यकाल में लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं, जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त हुई है। उसका भी उत्सव मनाने में भाजपा को परहेज नहीं होगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा “लखनऊ क्रिकेट अकादमी” को लेंगें गोद

Next Post

जो राम के नहीं हो सकते, वह हमारे किसी काम के नहीं हो सकते : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Corn Toast
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं कॉर्न टोस्ट, चेहरे पर आएगी मुस्कान

08/10/2025
Furniture
Main Slider

दूसरों के घर से न लाएं ये चीजें, बिगड़ सकते हैं आर्थिक हालात

08/10/2025
Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

07/10/2025
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
Next Post

जो राम के नहीं हो सकते, वह हमारे किसी काम के नहीं हो सकते : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल navneet sehgal

यूपी में कोविड़-19 में कमी के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

22/12/2020
Transfer

यूपी में छह PCS अफसरों का तबादला, इन जिलों को मिले नए सिटी मजिस्ट्रेट

30/10/2021
Naveen Patnaik नवीन पटनायक

पटनायक ने NEET के टॉपर सोएब आफताब को कॉल कर दी बधाई

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version