Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करेंगे बोधगया में पहली चुनावी रैली

jp nadda

अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बिहार के बोधगया में पहली चुनावी रैली करेंगे। गांधी मैदान पर होने वाली रैली दोपहर दो बजे शुरू होगी।

पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को बताया, यह पार्टी के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि कोरोना काल में भी हम मतदाताओं से संपर्क बनाने में कामयाब रहे हैं।

वियतनाम : बाढ़ की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, छह अन्य लापता

हम एक लोकतांत्रिक देश हैं और गर्व के साथ मैं कह सकता हूं कि हमारे अध्यक्ष लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में लोगों के साथ अपनी भागीदारी निभाने जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय व चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

असम के राज्य सरकार ने नवंबर महीने से सभी सरकारी मदरसे को बंद करने का किया फैसला

रैली की तैयारियों को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया, रैली स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाएगी। पहले जहां लाखों लोग रैली में आते थे, इस बार हजारों लोग ही इसमें शामिल हो पाएंगे।

हालांकि सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग भाजपा अध्यक्ष का संबोधन सुन पाएंगे। कई जगहों पर लोगों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

Exit mobile version