Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिसड्डी साबित हुआ भाजपा का कार्यक्रम: ममता बनर्जी

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने मंगलवार को राज्य भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सचिवालय घेराव अभियान किया है। लंबे समय बाद महानगर में ऐसा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ जब दो जिलों की पुलिस को नाको दम होना पड़ा। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भाजपा के अभियान में लोग नहीं थे। खड़गपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने अभियान का आयोजन तो किया लेकिन जिस तरह का हव्वा खड़ा किया गया था वह फिसड्डी साबित हुआ। लोग ही नहीं थे। उसे बहुत अधिक महत्व देने की जरूरत नहीं है।

साथ ही आरोप है कि तमलुक में टोल प्लाजा के पास स्थानीय तृणमूल पंचायत अध्यक्ष तारक जाना की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने उनकी सेहत की भी जानकारी ली है। उन्होंने घायल नेता के घर जाकर उनके परिवार के लोगों से मिलने को कहा।

आरोप है कि तृणमूल नेता को जमीन पर पटक दिया गया, सिर फाड़ दिया गया है, चेहरे पर मुक्का मारा गया। कपड़े भी फटे हैं। हल्दिया से भाजपा के विधायक तापसी मंडल को अभियान के लिए जाते वक्त तमलुक टोल प्लाजा के पास रोका गया। विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया।

एके शर्मा ने बाराबंकी के 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र बडेल व जेपी नगर का किया औचक निरीक्षण

धरने के दौरान तृणमूल पंचायत प्रमुख तारक जाना को पास से गुजरते देख भाजपा कार्यकर्ता हमलावर हो गए। उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप है कि ममता बनर्जी का फ्लेक्स भी फाड़ दिया गया है।

Exit mobile version