Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, सीएम सैनी को दिया यहां से टिकट

CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Elections) के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

भाजपा ने सीएम नायब सिंह सैनी को चुनावी मैदान में उतारने के अलावा पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता, अम्बाला कैंट से अनिल विज, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, रतिया से सुनीता दुग्गल, आदमपुर से भव्य बिश्नोई और सोहना से तेजपाल तंवर को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर की मशक्कत के बाद यह सूची जारी की गई है। लिस्ट के मुताबिक हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी। कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा (Haryana Elections) की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर निर्धारित थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version