Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा वंशवादी परिवार नहीं बल्कि राष्ट्रवादी पार्टी : स्वतंत्र देव

swatantra dev

swatantra dev

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वंश वादी, परिवारवादी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी पार्टी है। नि:स्वार्थ भाव से काम करना ही भाजपा की कार्य पद्धति है। वह सोमवार को राज स्टेट लाॅन में तीन दिन से चल रहे महिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक ध्येय के लिए काम करता है। निर्णय निर्दोष हो और पर्याप्त चर्चा के बाद ही कार्य का कार्यान्वयन हो, यही कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर बोलते हुए राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं शुरू की हैं। हमें महिलाओं के बीच जाकर योजनाओं के बारे में बताना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से करनी होगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की सदैव धैर्य के साथ पार्टी की कार्यशैली का क्रियान्वयन करते रहना ही कार्यकर्ता की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए।

8 साल बाद जारी हुआ इस सरकारी भर्ती का रिजल्ट, यहां चेक करें अपना नाम

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय ने बताया कि 25 जून से चल रहे तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर कुल 11 सत्रों में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय बेबी रानी मौर्य ने किया था।

चेतना पाण्डेय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय विजय बहादुर, राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, केतकी सिंह व प्रज्ञा द्विवेदी ने संबोधित किया।

Exit mobile version