• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा विरोधी कदम उठाकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखाया : अखिलेश

Desk by Desk
14/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश के नौजवानों का भविष्य अंधेरे गर्त में ढकेलने का काम कर रही है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की मंशा युवाशक्ति के पूर्ण शोषण और उसे कुंठित कर अपने स्वामिभक्त सेवक में तब्दील कर देने की है। युवा विरोधी कदम उठाकर भाजपा ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। इसका सदन से सड़क तक विरोध होना स्वाभाविक है। आक्रोशित युवा भाजपा को सन् 2022 में अवश्य सबक सिखाएंगे।

औरैया : रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या में शामिल तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार

उन्होने कहा कि समूह ख व ग की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है जिससे सरकारी नौकरियों में भी ठेका प्रथा लागू हो जाएगी। परीक्षा से आए समूह ख व ग के कर्मचारियों को पहले 5 साल तक संविदा पर रखा जाएगा। पांच वर्ष की कठिन संविदा प्रक्रिया में छंटनी से वे जब बच पाएंगे तभी पक्की नौकरी मिल पाएगी। अभी तक भर्ती के लिए चयनित कर्मी को एक या दो वर्ष के प्रोबेशन पर नियुक्ति मिलती है और उसे नियमित कर्मी की तरह वेतन व अन्य लाभ प्राप्त होते रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के नए नियम लागू होने पर चयनित कर्मी को नियमित सरकारी सेवकों को अनुमन्य लाभ नहीं मिलेंगे। उस पर सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 भी लागू नहीं होगी। यानी इन संविदा कर्मियों का कोई अधिकार और भविष्य नहीं होगा। सरकार जब चाहे उन्हें बाहर निकाल सकेगी। संविदा कर्मी को कार्य अवधि में पूरा वेतनमान भी नहीं मिलने वाला है।

शाहजहांपुर में सड़क हादसा : टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन श्रमिकों की मौत

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का इरादा है कि आगे से सुरक्षित नौकरी किसी को नहीं मिले। कर्मचारी को संविदा काल में पदनाम के पहले सहायक पदनाम से नियुक्ति मिलेगी। उसकी दक्षता परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक आने पर सेवा समाप्त हो जाएगी। इस तरह तो संविदा काल का कर्मचारी पूरी तरह बंधुआ मजबूर बनकर रहेगा।

उन्होने कहा कि भाजपा केवल अपने राजनीतिक विस्तार और सत्ता पर एकाधिकार को ही विकास मानती है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य अवरूद्ध हैं।

दिल्ली : बाइक से आए बदमाशों ने सरेराह कार सवार को गोलियों से भूना

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनहित की जो योजनाएं लागू की थी उन्हें बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे खत्म करने की साजिशें हो रही है। युवाओं के प्रति तो उसका रवैया शुरू से ही संवेदन शून्य रहा है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश पिछड़ता ही जा रहा है। कानून व्यवस्था और कारोबार दोनों चौपट हैं। परेशान हाल नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि डबल इंजन सरकार होते हुए भी उत्तर प्रदेश में मेट्रो की गाड़ी टस से मस नहीं हुई। समाजवादी सरकार ने इसकी शुरूआत लखनऊ से की थी। आज भी यह यहीं तक सीमित रह गई है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के क्षेत्रों की जनता आज तक मेट्रो के दर्शन नहीं कर सकी। समाजवादी सरकार ने महिलाओं से सम्बन्धित अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी। इसे खत्म करने की साजिशें हो रही है।

भूमि विवाद में युवक की हत्या, पत्नी ने सौतेली मां-पिता पर लगाया आरोप

समाजवादी सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए जनकल्याण की 181 महिला हेल्पलाइन सेवा शुरू की थी भाजपा सरकार इसको भी समाप्त कर रही है। इससे जुड़ी कर्मचारियों को साल भर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

प्रियंका गांधी ने कहा- जले में नमक छिड़कने जैसा होगा संविदा में भर्ती का प्रस्ताव

Next Post

युवाओं को रोजगार देने का था वादा, काम रोजगार छीनने का कर रहे : आप

Desk

Desk

Related Posts

Saiyaraa
Main Slider

‘सैयारा’ ने सुल्तान को चटाई धूल, 18वें दिन रचा कीर्तिमान

04/08/2025
Umar Ansari
Main Slider

माफिया मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां के फर्जी साइन करने का है आरोप

04/08/2025
CM Dhami
राजनीति

गलत तरीकें से दस्तावेज बनाने वालों पर सीएम धामी गंभीर, जिलाधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

04/08/2025
CM Yogi expressed grief over the death of Shibu Soren
उत्तर प्रदेश

जनजातीय समुदाय के उन्नयन में समर्पित कर दिया पूरा जीवन… शिबू सोरेन के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुःख

04/08/2025
Supreme Court reprimanded Rahul Gandhi for his comment on army
Main Slider

आपको कैसे पता है कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है?…सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार

04/08/2025
Next Post
AAP Party

युवाओं को रोजगार देने का था वादा, काम रोजगार छीनने का कर रहे : आप

यह भी पढ़ें

monkeys doing fun

बंदरों ने तालाब में मचाया ऐसा उत्पात, वीडियो हुआ वायरल

26/10/2020
ATS Raid

काकोरी इलाके में ATS का छापा, संदिग्ध आतंकवादी के छिपे होने की खबर

11/07/2021
कोरोना वैक्सीन पर सियासत Politics on corona vaccine

कोरोना वैक्सीन पर सियासत : विपक्ष ने उठाए सवाल, तो भाजपा ने बताया वैज्ञानिकों का अपमान

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version