Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Sunil Jakhar

Sunil Jakhar

लुधियाना। पंजाब में 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होगा। जिससे पहले भाजपा को जोरदार झटका लगा है। खबर है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar ) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, जाखड़ के इस्तीफे पर फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व को कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar ) हाल के दिनों में प्रदेश कार्यकारिणी की जरूरी बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं।

सूत्रों की मानें तो सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar ) ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, भाजपा सूत्रों कहना है कि जाखड़ के इस्तीफे पर फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व को कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। वहीं, इस्तीफा देने को लेकर सुनील जाखड़ ने चुप्पी साधी है।

बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar ) , लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद रवनीत सिंह बिट्‌टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। पार्टी ने बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेजा है।

बता दें कि कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से रहे सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पार्टी ने जाखड़ को पंजाब इकाई की कमान सौंपी थी।

Exit mobile version