Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BJP ने प्रियंका गांधी से ली चुटकी, पूछा- पंजाब का टिकट बुक कर दें क्या?

UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

पंजाब कांग्रस में चल रहे उठापटक पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है। उप्र भाजपा के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया कि प्रियंका वाड्रा आप गलत समय पर उत्तर प्रदेश दौरे पर आ गयीं। आपको इस वक्त को पंजाब में होना था। भाजपा यहीं नहीं रुकी, पूछा कि पंजाब का टिकट बुक कर दें ?

दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा इस समय यूपी दौरे पर हैं। प्रियंका 27 सितम्बर को लखनऊ पहुंची हैं। दूसरे दिन मंगलवार को उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की हैं। प्रियंका वाड्रा लगातार राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोल रही हैं। मंगलवार को पंजाब कांग्रेस से नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा हुआ। ऐसे में भाजपा कहां चूकने वाली थी। भाजपा के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके चुटकी ली।

भाजपा ने प्रियंका वाड्रा से कहा कि आप गलत समय उत्तर प्रदेश दौरे पर आयी हैं। इस वक्त आपको पंजाब में होना था। भाजपा ने प्रियंका से टिकट बुक करवाने की बात भी पूछी।

सिद्धू के इस्तीेफे पर कैप्ट्न अमरिंदर का तंज, बोले, ‘मैंने कहा था, स्थिर आदमी नहीं है’

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो रही है। सभी राजनीतिक दल गुणागणित करने में लग गए हैं। कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है तो सपा और बसपा अपने खोए हुए जनाधार को वापस हासिल करने की जुगत में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धि को कायम रखने के लिए ताकत झोक रहे हैं।

Exit mobile version