Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: नड्डा

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों की मौजूदगी में बुधवार को कहा कि पार्टी सूबे में अपने साथियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर मिलकर उम्मीदवार उतारेगी।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कानून का राज है : नड्डा

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं।

आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। इसके साथ ही भाजपा अध्‍यक्ष ने उत्तर प्रदेश में फिर एक बार, एनडीए 300 पार… का नारा भी दिया। भाजपा अध्‍यक्ष के इस एलान से साफ हो गया है कि तीनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हमारी सोच ईमानदार और काम दमदार है। हमनें जो कहा था उसे पूरा किया।

यह न्‍याय, सामाजिक न्‍याय का गठबंधन है : अनुप्रिया पटेल

वहीं अपना दल कि अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह न्‍याय, सामाजिक न्‍याय का गठबंधन है। उत्‍तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने काफी विकास किया है। विपक्षी दलों ने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया केवल राजनीति की।

विपक्ष को यूपी की जनता की कोई चिंता नहीं : संजय निषाद

वहीं निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने का का‍म किया। विपक्ष को यूपी की जनता की कोई चिंता नहीं है।

Exit mobile version