Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

Mahila Akrosh Rally

Mahila Akrosh Rally

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) कल मंगलवार को लखनऊ में ‘महिला जन आक्रोश रैली एवं मार्च पास्ट’ (Mahila Aksorsh Rally) की अध्यक्षता करेंगे। इस रैली को महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी दलों को घेरने की रणनीति के तहत आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत पूरा मंत्रिमंडल इस कार्यक्रम में मौजूद रहेगा।

लखनऊ नगर निगम की सभी 110 वार्डों से हजारों महिलाओं को जुटाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लखनऊ महानगर को इस कार्यक्रम की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नगर निगम के सभी पार्षदों की विशेष बैठक लेकर रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में हर पार्षद को अपने-अपने वार्ड से अधिक से अधिक महिलाओं को लाने का लक्ष्य दिया गया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की ऐतिहासिक पहल है, जिसे कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सदन में रोका था। अब जनता के बीच जाकर इस मुद्दे पर विपक्ष का पोल खोलना है।

कहा कि यह रैली (Mahila Aksorsh Rally) विपक्ष के दोहरे चरित्र को उजागर करेगी। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं। रैली में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए बसों, वाहनों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि यह रैली न केवल महिला आरक्षण बिल का समर्थन जताएगी बल्कि आगामी चुनावी तैयारियों को भी मजबूती देगी।

रैली (Mahila Aksorsh Rally) के बाद मार्च का आयोजन होगा जिसमें महिलाएं बड़े उत्साह के साथ भाग लेंगी। महिला जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की सभी मोर्चा इकाइयां सक्रिय हैं। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Exit mobile version