• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा 1918 मंडलों में शोकसभा कर कल्याण सिंह को देगी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी मंडलों मे पूर्व सीएम और राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके लिए बीजेपी शोकसभा का आयोजन करेगी।

प्रदेश भर मे बीजेपी के 1918 मंडल हैं। सभी मंडलों पर बीजेपी नेता, पदाधिकारी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक के साथ आम लोग भी शामिल होंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 31 अगस्त को यह आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि रामभक्त कल्याण सिंह जन जन के नेता थे। उनकी लोकप्रियता का कोई पैमाना नहीं था। कार्यकर्ताओं से उनका स्नेह जगजाहिर था और इसीलिए पार्टी ने फैसला किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए 1918 शोकसभाओं का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रपति का कल गोरखपुर दौरा, नेपाल सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त चाक चौबंद

बता दें कि बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21अगस्त की शाम को लखनऊ में निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे। उनको 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे।

वे लखनऊ के SGPGI अस्पताल में भर्ती थे। 89 वर्ष के कल्याण सिंह की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें कुछ समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ था। ‌कल्याण सिंह की 21 अगस्त को बिगड़ती तबियत को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरा निरस्त किया था और वे सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

तबसे सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अंत्येष्टि के समय तक पार्थिव शरीर के साथ रहे। कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रद्धांजलि देने लखनऊ आए तो अमित शाह अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

Tags: kalyan singhluckniw newsup news
Previous Post

राष्ट्रपति का कल गोरखपुर दौरा, नेपाल सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त चाक चौबंद

Next Post

UP Bed में लखनऊ के आशु राणा ने किया टॉप, झांसी की बेटी रही अव्वल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की चाबी बांटेंगे सीएम योगी

04/11/2025
Train Accident
Main Slider

पैसेंजर और मालगाड़ी की हुई टक्कर, कई लोगों की मौत

04/11/2025
Tejashwi Yadav
Main Slider

तुम्हारी आंख निकाल लेंगे और जुबान काट लेंगे …तेजस्वी के लिए इस नेता ने मंच से दी धमकी

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने की घोषणा, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

04/11/2025
cm yogi
Main Slider

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Next Post
BEd Entrance Topper

UP Bed में लखनऊ के आशु राणा ने किया टॉप, झांसी की बेटी रही अव्वल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार ने प्रदेश की निराश्रित महिलाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा

06/08/2025
CM Yogi

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

28/01/2024
arrested

नशे की हालत में पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version