• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रथम चरण में बंगाल में 26 और असम में 37 सीटें जीतेगी भाजपा : अमित शाह

Desk by Desk
28/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Amit Shah
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दावा किया कि पश्चिम बंगाल एवं असम के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में उनकी पार्टी को शुभ संकेत मिले हैं और भाजपा दोनों जगह सरकार बनाने जा रही है।

श्री शाह ने रविवार को अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में 84 प्रतिशत एवं असम में 79 प्रतिशत से अधिक मतदान भाजपा के लिए शुभ संकेत है। पार्टी की चुनाव मशीनरी में लगे जिम्मेदार लोगों के आकलन के अनुसार पश्चिम बंगाल में इस चरण में 30 में से कम से कम 26 तथा असम में 47 में से कम से कम 37 सीटों पर भाजपा विजयी रहेगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि पश्चिम बंगाल में आठों चरण के मतदान में भाजपा तृणमूल से काफी आगे रहेगी।

इन पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार : सांसद मुकेश राजपूत

गृह मंत्री ने दोहराया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी और नंदीग्राम में भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 25 से 30 हजार वोटाें से शिकस्त देगी। उन्होंने कहा कि असम एवं पश्चिम बंगाल दोनों राज्य चुनावी हिंसा के लिए कुख्यात रहे हैं लेकिन असम में पिछले चुनावों से और पश्चिम बंगाल में इस बार से कोई हिंसा की सूचना नहीं है। किसी की भी जान नहीं गयी है। इसके लिए चुनाव आयोग बधाई का पात्र है। चुनाव में गड़बड़ी की तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी कहीं कोई शिकायत नहीं आयी है।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में सकारात्मक मतदान हुआ है। दोनों राज्य विकास एवं रोजगार के रास्ते पर चलने का मन बनाया है। असम को बाढ़ मुक्त बनाने के आश्वासन पर लोगों का विश्वास मिल रहा है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत विश्व शर्मा की जोड़ी ने तस्वीर बदल दी है। ब्रह्मपुत्र पर छह पुल बनाये जा रहे हैं। 20 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें बनायी गयीं हैं। काजीरंगा की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। ऐसे ढेर सारे कामों से जनता की अपेक्षाएं आकांक्षाएं पूरी हुई हैं।

CM तीरथ ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा-गाइडलाइन का पालन करें

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के अंदर जिस प्रकार से तुष्टीकरण का माहौल रहा है और बेरोकटोक घुसपैठ जारी रही। जिस प्रकार से पैसे का खेल होता रहा। औद्योगिक विकास की अनदेखी की गयी उससे राज्य की जनता को घोर निराशा है। वहां की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोनार बांगला के नारे पर विश्वास हुआ है। राज्य को विकसित, शांतिपूर्ण एवं तुष्टीकरण से मुक्त बनाना है और धार्मिक स्वतंत्रता बहाल करनी है। राज्य की जनता ने इन मुद्दों को स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। मां, माटी और मानुष के वादे खोखले साबित हुए हैं। सुश्री ममता बनर्जी के पैरों के नीचे की जमीन खिसक चुकी है और जनता ने खिसकायी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि नागरिकता संशोधन कानून असम एवं पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में एक बड़ा मुद्दा है। जनता में जागृति आयी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के बंगलादेश के दौरे को लेकर सुश्री बनर्जी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर श्री शाह ने कहा कि चुनावी आचार संहिता भारत की सीमा में काम करती है। श्री मोदी वहां भारत एवं बंगलादेश के संबंधों को मजबूत करने के लिए गये थे। उन्होंने वहां कोई चुनाव आदि की बात नहीं की है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की जिस बात को लेकर सनसनी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, वह कोई गोपनीय बात नहीं थी, चुनाव आयोग को वह लिखित में दिया गया है। पर प्रतिप्रश्न यह उठता है कि फोन टैप किसके आदेश पर कराये गये।

Tags: amit shahassam electionbjpBJP GovernmentElection newshindi newswest bengal election
Previous Post

इन पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार : सांसद मुकेश राजपूत

Next Post

सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए खतरा : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए खतरा : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Sridhar

विदेश में लाखों की नौकरी छोड़ आखिर कौन है श्रीधर, क्या करते हैं वे जानिए

23/04/2021
Maang Tikka

शादी के लिए चुने मांग टीका की इन डिजाइंस को, आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे

13/04/2025
IIT-M

IIT-M के छात्रों ने कोविड-19 के बारे में जागरुकता के लिए अपनाया ये नुस्खा, जाने क्या

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version