• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में राज्यसभा की आठ सीटों पर लहराया भगवा

Writer D by Writer D
27/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मंगलवार को हुये मतदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी आठ उम्मीदवारों को जीत मिली है वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

विधान भवन के तिलक हाल में हुये मतदान में 403 सदस्यीय सदन के 395 विधायकों ने राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव में वोट डाले। दस सीटों के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन उम्मीदवार मैदान में थे।

मतदान से पहले भाजपा को सात और सपा को दो सीटें मिलनी तय थी जबकि दसवीं सीट पर भाजपा के संजय सेठ और सपा के आलोक रंजन बीच कड़ा मुकाबला था जिसमें अंतत: भाजपा ने बाजी मारी। राज्यसभा के रोचक मुकाबले में भाजपा के संजय सेठ को 29 मत मिले जबकि सपा के आलोक रंजन को वरीयता के 19 मत ही हासिल हो पाए।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जीते हुये प्रत्याशियों को बधाई देते हुये कहा कि जिनके मतों से BJP उम्मीदवार विजयी हुये हैं,उनकी पार्टी आभारी है। उन्होने कहा कि सपा को तीसरे प्रत्याशी को लड़ाना ही नहीं चाहिये था। यह भाजपा के सिद्धांतों की जीत है और विजय का यह सफर आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगा।

इस चुनाव में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन और संजय सेठ विजयी घोषित किये गये जबकि मुख्य विपक्षी दल सपा ने मौजूदा राज्यसभा सांसद जया बच्चन और पूर्व मंत्री रामजी लाल सुमन राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुये हैं हालांकि पूर्व आईएएस अधिकारी और सपा प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा है।

जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगी देश की सबसे बड़ी ‘स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट’

भाजपा की आठवीं सीट पर जीत में सपा के बागी विधायकों की भूमिका अहम रही है वहीं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा),बहुजन समाज पार्टी (बसपा),निषाद पार्टी,अपना दल (एस) और रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) की पार्टी ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया।

Tags: bjpLucknow Newsrajya sabha elections 2204up news
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने दी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शुभकामनाएं

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर जताया दुःख

Writer D

Writer D

Related Posts

Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

14/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

14/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर जताया दुःख

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया : मोदी

11/11/2020
Jeremy Lalrinnunga

CWG: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, 19 साल के जेरेमी ने वेटलिफ्टिंग में किया कमाल

31/07/2022
पीएम मोदी pm modi

पीएम मोदी बोले-कृषि विधेयकों का पारित होना देश के किसानों के हित में

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version