• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly

UP Assembly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्नातक खंड की पांच सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो दो सीटें बांट ली है जबकि एक सीट पर सत्तारूढ़ दल निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर है।

शिक्षक खंड चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के दबदबे को खत्म करने वाली भाजपा ने स्नातक खंड में शर्मा गुट को तगड़ा झटका दिया है। स्नातक खंड में भाजपा ने आगरा और मेरठ की सीट अपने नाम कर ली है वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी दल सपा ने इलाहाबाद-झांसी तथा वाराणसी खंड में जीत दर्ज की। लखनऊ स्नातक खंड में नवें चरण की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार निर्दलीय कांति सिंह से दो हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

आगरा में शिक्षक खंड के चुनाव में हार का सामना करने वाली भाजपा ने स्नातक खंड में बेहतर प्रदर्शन किया और भाजपा उम्मीदवार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा के असीम यादव को 6095 वोटों से शिकस्त दे दी। मेरठ स्नातक खंड में भाजपा उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल ने माध्यमिक शिक्षक संघ के उम्मीदवार और वर्तमान विधान परिषद सदस्य सहारनपुर निवासी हेमसिंह पुंडीर को 27080 मतों के अंतर से पराजित किया। पिछले 24 वर्षों से हेमसिंह पुंडीर इस सीट पर काबिज थे। यानि हेमसिंह पुंडीर ने पिछले चार चुनावों में जीत दर्ज की थी।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के खिलाफ दो मामलों में गैर जमानती वारंट निरस्त

इसी के साथ शिक्षक सीट पर 48 वर्षों तक विधान परिषद सदस्य रहे माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को भी हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने 4540 वोटों के अंतर से पराजित किया। श्रीचंद शर्मा को 7187 और पराजित ओमप्रकाश शर्मा को 3003 वोट प्राप्त हुए। श्री शर्मा उत्तर प्रदेश विधान परिषद में करीब पांच दशक तक शिक्षक दल के नेता रहे और उन्होंने प्रभावी भूमिका अदा की लेकिन भाजपा की लहर में इस दिग्गज शिक्षक नेता को पराजय का दंश झेलना पड़ा।

लखनऊ में स्नातक खंड निर्वाचन चुनाव की मतगणना के छठे चरण में बड़ा उलटफेर हुआ। पांच चरणों से पीछे चल रहे भाजपा के उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने विधान परिषद सदस्य निर्दलीय कांति सिंह पर बढ़त बना ली। इसके बाद से सातवें, आठवें चक्र में इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह पटेल की बढ़त बनी रही। नौवें चरण की मतगणना जारी है।

छात्रा का अपहरणकर्ता शिक्षक हापुड़ से गिरफ्तार, दुष्कर्म का भी आरोप

निर्दलीय प्रत्याशी कांति ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुये कहा कि विरोध करने पर उनके कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया है। इसमें एक कार्यकर्ता के फ्रैक्चर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया है।

वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करारी मात दी है। सपा ने स्नातक एवं शिक्षक खंड की दोनो सीटों पर कब्जा कर लिया है। इनमें से एक पर भाजपा तथा दूसरे पर इसके समर्थक उम्मीदवार गत दो बार से जीतते रहे हैं।

सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी केदार नाथ सिंह को पराजित किया है। इस पद पर श्री सिंह गत दो बार से विजयी हुए थे। कड़े मुकाबले में श्री सिन्हा ने उन्हें मात दी। वाराणसी के सिद्धगिरी बाग के निवासी श्री सिन्हा ने अंतिम चरण की मतगणना में 26,535 मत हासिल किये जबकि जिले के साकेत नगर कॉलोनी के रहने वाले श्री सिंह को 22,685 स्नातक मतदाताओं का समर्थन प्राप्त हुआ।

CM योगी ने लॉंच किया ‘मेरा कोविड केन्द्र’ मोबाइल एप, फ्री कोविड टेस्ट सेंटर का लगेगा पता

इससे पहले शुक्रवार देर रात आये चुनाव परिणाम में इलाहाबाद-झांसी में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार डॉ़ मानसिंह यादव ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को लगभग चार हजार से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी।

बैलेट पेपर से हुए एमएलसी मतदान के लिए दो दिन चली मतगणना के बाद अंतिम परिणामों की लिस्ट प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर रात जारी की गयी। रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) सह मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सपा उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र जारी किया गया। डॉ़ यादव को 23,093 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ़ शर्मा को 18760 मत मिले और इस तरह डॉ़ यादव ने भाजपा उम्मीदवार को 4333 मतों से शिकस्त दी।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड शिक्षक निर्वाचन की छह सीटों में से तीन पर भाजपा ने परचम लहराया था जबकि एक पर समाजवादी पार्टी (सपा) और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

Tags: bjpBlock Teacher ElectionParcham wavedsix seatsthreeUttar Pradesh Legislative Councilउत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावखंड शिक्षक निर्वाचनछह सीटोंतीनपरचम लहरायाभाजपायूपी विधान परिषद खंड शिक्षक चुनाव
Previous Post

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के खिलाफ दो मामलों में गैर जमानती वारंट निरस्त

Next Post

महंत नृत्य गोपालदास की सेहत में सुधार, मेंदाता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
mahant nritya gopaldas

महंत नृत्य गोपालदास की सेहत में सुधार, मेंदाता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

यह भी पढ़ें

shiva

घर पर बनी रहेगी शनि देव की कृपा, इस दिशा में लगाएं शमी का पेड़

13/05/2023
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, ये नेता हैं शामिल

12/03/2021
kolkata school

कैंपस में कक्षाएं शूरू करने को लेकर स्कूलों को सरकार के निर्देश का इंतजार

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version