Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी चालाकी और बेईमानी से चुनाव जीती : शिवपाल

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (shivpal yadav) ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश वासियो को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव खत्म हुए लोग पुरानी द्वेष भावनायें खत्म कर होली के पर्व को शांति से मनाए। उन्होंने जनता के जनादेश का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर बेईमानी और चालाकी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया। कहा कि, हम लोग हार की समीक्षा कर रहे है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश से चुनाव नहीं जीती है। बीजेपी चालाकियों और बेईमानी से चुनाव जीती है। उन्होंने कहा कि हम लोग अभी हार की समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उस चुनाव में प्रत्येक बूथ पर अंतिम सूची में घपलेबाजी हुई है ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के फार्म एसएसपी ने खुद अपने पास मंगवाकर वोट डलवाये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पोस्टल बैलट से सबसे ज्यादा वोट सपा को मिला है पोस्टल बैलट से सपा 304 सीटो पर जीती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बेईमानी करने के लिए पहले से ही जिलो में छांट-छांटकर अधिकारियों को बैठाया था बीजेपी के अधिकारियों ने बेईमानी और चालाकी कर चुनाव जितवाया है।

सपा में बढ़ सकता है शिवपाल यादव का कद

उन्होंने कहा कि हम लोग बीजेपी की चालाकी और बेईमानी से चुनाव में मात खा गए उन्होंने कहा कि सपा के साथ जनाधार था लेकिन सपा का संगठन तैयार नही था पांच साल में अगर बूथ कमेटियां फाइनल होती और प्रत्याशियों को समय पर टिकट बांट दिए जाते तो प्रदेश में सपा तीन सौ सीट के पार और बीजेपी के सौ सीट भी पार नहीं कर पाती।

बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्यवाही के आदेश पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि कुर्सी पर बैठने के बाद न्याय देना चाहिए चुनाव प्रचार के समय किसने क्या बोला उसे भूलकर बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।

सीएम के तंज पर शिवपाल का जवाब, बोले- पार्टी ही नहीं दिल भी हुए हैं एक

उन्होंने बीजेपी के निर्णय को देश और लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि बीजेपी के निर्णय देश और लोकतंत्र दोनों के लिए खतरनाक है। मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की चर्चा पर शिवपाल ने कहा कि मेरे आशीर्वाद से कोई कुछ बनने लगे तो हम उन्हें सीएम बना दे। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश उन्हें जो जिम्मेदारी देंगे उसे वह निभाएंगे, अब हम लोग मिलकर संघर्ष करेंगे।

Exit mobile version