Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपाइयों ने केशव मौर्य का मनाया 52वां जन्मदिन, दीर्घजीवी होने की करी कामना

keshav maurya

keshav maurya

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 52वां अवतरण दिवस स्टैनली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया। महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय के आचार्य मोहित के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दीर्घजीवी एवं यशस्वी होने की मंगल कामना की।

इस अवसर पर फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्वाधिक जनाधार वाले नेता हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता एवं सभी को यथोचित सम्मान देना और मधुर वाणी तथा व्यवहार कुशलता उनकी पहचान है।

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपमुख्यमंत्री को प्रयागराज का गौरव बताते हुए देश हित एवं समाज हित में कार्य करने की असीम ऊर्जा प्रदान करने की कामना करते हुए सहज सरल एवं सदैव प्रसन्नता से ओतप्रोत रहने वाला व्यक्तित्व बताया।

गर्भवती व दिव्यांग कर्मचारियों को दी जाए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा : योगी

पार्षद पवन श्रीवास्तव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री हिन्दू समाज के नायक एवं युवा हृदय सम्राट हैं। बताया कि 1989-90 से विहिप में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए परिषद के विभिन्न दायित्वों एवं भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया। उन्होंने उनके साथ कार्य करने का सुखद अनुभव एवं उनकी कार्यपद्धति की सराहना की।

कार्यक्रम का संयोजन दिलीप श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, रणजीत सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पार्षद पवन श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, रवि केसरवानी, पार्षद आशीष गुप्ता, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, अरविंद, डॉ.पीयूष, कुशाग्र श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, राजेश केसरवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version