Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया तय : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि तीसरे चरण में भाजपा का सफाया तय हो चुका है। पहले दो चरणों में चारो खाने चित हो चुकी भाजपा का तीसरे चरण में सफाया तय है।

अपनी पत्नी मैनपुरी संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती डिंपल यादव के समर्थन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी तो सुरक्षित रहेगा जब वोट डालने का मौका मिले, अधिकार मिले। इसीलिए हर एक मौके पर कहा ये वोट डालने का अधिकार भी छीन लेंगे।

यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये फेज भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगा। सब लोग कह रहे हैं कि बीजेपी आएगी तो ये लोकतंत्र और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मोटर साइकिल 40 हजार, 50 हजार की आती थी वो अब कितने की आती है। 2014 के बाद आप जितनी गाड़ियां खरीदो उनकी कीमत दोगुनी हो गई की नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझ कर गर्मी में वोटिंग करा रही है। यह वोटिंग एक महीने पहले भी हो सकता है। मैं आपसे अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें। यह वोट आपका जीवन बदल सकता है। जितनी वोटिंग होगी, उससे लोकतंत्र और संविधान मजबूत होगा।

सरकार के जुमले और झूठ का नाम गारंटी है। महंगाई इसलिए है, क्योंकि सरकार मुनाफा ले रही। न इन्वेस्टमेंट आया है और न ही रोजगार। डिफेंस कॉरिडोर कहा चल रहा है। भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगह से सूचना आ रही है कि भाजपा वाले अभद्रता कर रहे हैं।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि ये हारने की खिसियाहट है। भाजपा की बहुत बुरी हार होने जा रही है। आप लोग भाजपा की चतुराई से सावधान रहे। समाज में जो गलत है, वो गलत है। पुलिस की नौकरी तीन साल की कर दी जाएगी। बड़े अधिकारी भी आउटसोर्स हों जाएंगे। संविधान मंथन हो रहा है। भाजपा में खींचतान चल रही।

मैनपुरी संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। डिंपल यादव ने कहा कि बेरोजगारी औ रमहंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। वोट डालने के बाद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा देश के संविधान को बचाना है। इस चुनाव में गठबंधन को बढ़त मिलना तय है।

Exit mobile version