Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी की आस्था प्रभु राम में नहीं, भ्रष्टाचार में है : संजय सिंह

sanjay singh

sanjay singh

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आस्था प्रभु राम में नहीं बल्कि उनके नाम पर भ्रष्टाचार करने में दिखायी देती है।

श्री सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अयोध्या में आज अवैध कालोनियां बनाने वाले और अयोध्या में ज़मीनों का घोटाला करने वालों के नामों की सूची जारी हुई है जिसमें पहला नाम भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का है, दूसरे नामों में भाजपा के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और ऐसे कई और नाम हैं जो भाजपा के सदस्य हैं।

ये दुर्भाग्य है की देश के करोड़ों लोगों ने प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदा दिया है लेकिन वहां ट्रस्ट और भाजपा सदस्यों द्वारा लूट मची हुई है। जनता इनके असली उद्देश्य को पहचाने कि इन लोगों की आस्था श्रीराम में नहीं बल्कि श्रीराम के नाम पर करोड़ों का गबन करने में है।

आप सांसद ने कहा कि प्रभु श्रीराम और मंदिर के नाम पर भाजपा के लोगों ने किस तरह अयोध्या जैसी पवित्र धरती पर ज़मीनों का घोटाला किया है, ये अत्यंत दुखद और शर्मनाक है।

अयोध्या में अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची जारी, BJP मेयर और MLA भी शामिल 

इस बात का खुलासा सबसे पहले खुद उन्होनें तथ्यों के आधार पर किया था कि ट्रस्ट ने दो करोड़ रूपये की ज़मीन 16.5 करोड़ की खरीद कर बड़े घोटाले को अंजाम दिया था। उस समय सबसे पहले इस घोटाले में भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम आया था जिसकी पुष्टि खुद भाजपा के स्थानीय सांसद लल्लू सिंह ने चिट्ठी लिख कर की थी।

Exit mobile version