Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अन्नदाताओं की आत्महत्या के लिये भाजपा की नीतियां जिम्मेदार : शिवपाल

shivpal yadav

shivpal yadav

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसते हुये उन्हे किसानों की आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है।

शिवपाल ने गुरूवार को ट्वीट किया “देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान डीएपी और एनपीके जैसे उर्वरक के लिए परेशान हैं। उर्वरक की कालाबाजारी हो रही है।

सहकारी संस्थाओं की वितरण प्रणाली पंगु हो चुकी है और वहां भी उर्वरक उपलब्ध नहीं है। ऐसी नीतियां और व्यवस्था ही अन्नदाताओं की आत्महत्या की जिम्मेदार हैं।”

जनता को विकास दिखायी दे रहा है, अखिलेश को नहीं : सिद्धार्थ नाथ

इससे पहले कांग्रेस,समाजवादी पार्टी (सपा) भी खाद संकट को लेकर सरकार को घेर चुकी है। विपक्ष का आरोप है कि ललितपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में खाद संकट के चलते किसान आत्महत्या करने को विवश है।

Exit mobile version