Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी की नीति और नियत नहीं है यूपी का विकास करना : प्रियंका गांधी

सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोनभद्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार और महंगाई पर नियंत्रण के लिए कुछ नहीं किया।

कांग्रेस महासचिव (Priyanka Gandhi) ने भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीति और नीयत नहीं है उत्तर प्रदेश का विकास करना। यही वजह है कि यह एक बोरा राशन देकर लोगों को निर्भर बनाए रखना चाहते हैं। जिस के दिल में धर्म है, वह जनता है कि जनता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। भाजपा ने धर्म को अपना हथियार बनाया और आपका विकास नहीं किया।

पीएम मोदी से पहले प्रियंका गांधी ने वाराणसी में डाला डेरा

प्रियंका ने कहा कि चुनाव के समय आपकी समस्याओं की बात नहीं होती। बुल्डोजर की बात होती है। तो फिर माफिया पर बुल्डोजर क्यों नहीं चलता? क्योंकि माफिया इनके संरक्षण में काम कर रहे हैं। ये बुल्डोजर की बातें सिर्फ गरीबों के लिए हैं, ये सरकार सिर्फ अमीरों के लिए चल रही है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आजकल सभी राजनीतिक दल जाति और धर्म की बात करते हैं। आपकी समस्याओं की बात कोई नहीं कर रहा है। जनता महंगाई का सामना नहीं कर पा रही है, नौजवान बेरोजगार है, किसान परेशान हैं।

भाजपा मेरे परिवार पर वार करती है, क्योंकि वह जानती है कि हम नहीं झुकेंगे : प्रियंका गांधी

वनवासियों की समस्याओं पर प्रियंका ने कहा कि यहाँ के वनवासियों की बड़ी बड़ी समस्याएं हैं। कांग्रेस की सरकारों ने इन्हें जंगल पर अधिकार दिए, लेकिन आज आपका हक़ नहीं रहा। पुश्तों से जहाँ आप रह रहे हैं, वहां से आपको जबरदस्ती बुलडोजर से हटाया जा रहा है। जब उंभा में नरसंहार हुआ, तब पुलिस आदिवासियों की मदद के बजाय भूमाफियाओं की मदद कर रही थी। पुलिस-प्रशासन और माफिया मिलकर आदिवासियों को प्रताड़ित कर रहे थे। जब मैंने उंभा आने की कोशिश की, तो मुझे हिरासत में रखा गया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम आपकी मुश्किलें जानते हैं, इस सरकार की नीतियों ने आपको कमजोर किया है। इसीलिए हम आपकी मदद करना चाहते हैं। कांग्रेस नहीं चाहती है कि आप गरीब-पिछड़े रहें और नेता आपका फायदा उठाते रहें। हम चाहते हैं कि आप सशक्त बन जाएं, आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएं।

Exit mobile version