• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबाें को अपनी राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार का कहा कि सत्ता केन्द्रित राजनीति के कारण गरीबों की सत्ता में भागीदारी नहीं हो सकती है। गरीब आज भी सत्ता की ताकत से अपरिचित है। भाजपा गरीबों को अपनी राजनीति का मोहरा बनाने का काम कर रही है। राजनीति जनसेवा का माध्यम है जबकि भाजपा की राजनीति पेशेवराना है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकारें जनता की बातें नहीं सुनना चाहती है वह सिर्फ अपने मन की बात सुनाती है। विपक्ष के प्रति उसका रवैया उपेक्षा का है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में उसका विश्वास नहीं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है और संविधान की मूलभावना से ही खिलवाड़ किया जाने लगा है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज देश को विकसित भारत बनने का खोखला सपना दिखाया जा रहा है। जिस देश में आज भी करोड़ों लोगों को दो वक्त की रोटी और रोजगार उपलब्ध न हो, अन्नदाता किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हो और महिलाएं-बच्चियां रोज दुष्कर्म की शिकार हो रही हो, वहां ‘गारंटी‘ की घंटी बजाकर लोगों को धोखा देना कहां तक उचित है?

देश की नई पीढ़ी, जिस पर कल का सारा दारोमदार है, वह हताशा में डूबी हुई है। उसके पास न शिक्षा की सुचारू व्यवस्था है और नहीं रोटी-रोजगार की गारंटी है। देश में व्यापार और उद्योग जगत सरकारी हस्तक्षेप और उत्पीड़न से बुरी तरह परेशान है। उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर 40 लाख करोड के एमओयू होने का दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तक एक भी उद्योग नहीं लगा और न ही किसी को रोजगार मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। लोगों को जिंदगी चलाना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार ने अपनी छापामार एजेंसियों की बदौलत सब तरफ भय और आतंक का वातावरण बना दिया है। सत्ता की लिप्सा में भाजपा ने चुनावों की प्रक्रिया को भी संदेहास्पद बना दिया है। अब एक ही तरीका बचा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हटे तो ईवीएम हटे और देश की तमाम समस्याओं का भी उचित समाधान हो सके।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

मोदी मय हुई काशी, महिलाएं बोलीं- जो राम को लाए, हम उनको लाएंगे

Next Post

सनातन का ढ़ोल पीटने वाले सनातन विरोधी: स्वामी प्रसाद मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

सनातन का ढ़ोल पीटने वाले सनातन विरोधी: स्वामी प्रसाद मौर्य

यह भी पढ़ें

Jio 5G in India

अमेरिका में Jio की 5जी तकनीक की सफल टेस्टिंग, भारत में जल्द होगी लॉन्च

20/10/2020
bhang ka hangover

होली में चढ़ गया भांग का नशा, तो घरेलू उपायों से उतारे हैंगओवर

25/03/2021
Nora Fatehi's fan crossed all limits of madness

नोरा फतेही के फैन ने दीवानगी की सारी हदें की पार

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version