Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा की ताकत है बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

Vishnu dutt sharma

Vishnu dutt sharma

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि भाजपा एक विचार के आधार पर कार्य करने वाला दल है। इस दल का विचार देश को सशक्त बनाने के लिये अपनी स्थापना से लेकर आज तक कार्य कर रहा है।

श्री शर्मा यहां बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बूथ प्रभारियों, वार्ड प्रभारियों, मण्डल अध्यक्षों और मण्डल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि देश समक्ष हाथों में है तो इसका कारण सिर्फ हमारा बूथ का कार्यकर्ता है। इसलिये भाजपा और देश की ताकत बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता है।

राहुल गांधी ने केरल में किया अमेठी की जनता का अपमान : स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकारी की जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम करते हुये अपने बूथ को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई घर नहीं होगा, जहां केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उस घर के व्यक्ति को नहीं मिल रहा होगा। हमें अपने बूथ को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के संकल्प के साथ काम करना चाहिए।

Exit mobile version