• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन’, राज्यसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन 'Black day' for the history of the country

देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि रविवार को राज्यसभा में जिस तरह से किसान संबंधी विधेयक को पारित कराया गया है। वह असंवैधानिक व किसानों के खिलाफ है। इससे आज के दिन को देश के इतिहास में ‘काला दिन’ के रूप में याद किया जाएगा।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल, प्रताप सिंह बाजवा, अभिषेक मनु सिंघवी व शक्तिसिंह गोहिल ने रविवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधि​त किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को राज्यसभा में जिस तरह से पारित कराया गया है वह लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इसी रवैये को देखते हुए पार्टी उसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायी है।

कंगना का बड़ा खुलासा : कई बड़े एक्‍टर्स ने मेरे साथ भी मुझसे की जबर्दस्ती

उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी मनमानी करती रही है। वह पहले भूमि अधिग्रहण विधेयक लेकर आयी थी लेकिन उसे इस विधेयक को वापस लेना पडा और अब खेती को कारपोरेट क्षेत्र को देना चाहते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर जो बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं उसमें सत्यता नहीं है। यह कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है और इससे उन्हें भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों के संबंध में जो बात भारतीय जनता पार्टी कह रही है उसमें सच्चाई नहीं है और जब सरकार से इस बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं तो उस पर वह कोई जवाब नहीं दे रही है।

IPL के तीसरे मैच में प्लेइंग XI के साथ नज़र आ सकती है विराट कोहली-डेविड वॉर्नर की टीम

कांग्रेस नेता प्रताप सिहं बाजवा ने कहा कि यह विधेयक इस समय लाने की जरूरत नहीं थी। इससे किसानों को भारी नुकसान होने वाला है। उनका कहना था कि इस समय पूरी सेना गलवान घाटी में चीन से मुकाबले के लिए खडी है और देश के समक्ष एक संकट है इसलिए विधेयक इस समय नहीं लाया जाना चाहिए था। अगर यह विधेयक लाना ही था तो अगले साल लाया जा सकता था लेकिन सरकार को अपने कारपोरेट मित्रों का जल्द फायदा पहुंचाना था इसलिए वह यह विधेयक लेकर आयी है।

कृषि बिल राज्यसभा में पास, पीएम मोदी बोले- अन्नदाताओं को मिली बिचौलियों से आजादी

श्री सिंघवी ने कहा कि विपक्ष ने मत विभाजन मांगा लेकिन सरकार ने क्रूरता से कानून पारित कर दिया और नियमों की धज्जियां उडा दी है। यह विधेयक संघीय ढांचे के विरुद्ध है। सरकार ने दिखा दिया है और उसका विश्वास टूटा हुआ है कि वह कोई विधेयक अपने बलबूते पर पारित नहीं करा सकती इसलिए सरकार ने यह विधेयक ऐसी स्थिति में पारित कराया है। नियमानुसार यह पारित ही नहीं हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने व्यापक अविश्वास का प्रस्ताव पेश किया है।

Tags: 'Black day' for the history of the countrycongressdemocracy killed in Rajya Sabhaदेश के इतिहास के लिए ‘काला दिन’राज्यसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या
Previous Post

कृषि सुधार से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा : तोमर

Next Post

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए इन चार जिलों पर है सीएम योगी की विशेष नजर

Desk

Desk

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

05/03/2026
Next Post
Cm yogi सीएम योगी

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए इन चार जिलों पर है सीएम योगी की विशेष नजर

यह भी पढ़ें

Haseen-Dillruba movie

हर्षवर्धन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम शर्मा अफेयर कही ये बड़ी बात

15/07/2021
ट्रकों में लगी आग

ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, दो गंभीर रूप से झुलसे

18/10/2020
PM ModiPM Modi

गाजीपुर की 14 बहनों के नाम आया प्रधानमंत्री का पत्र, रक्षाबंधन पर भेजी थी राखी

30/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version