• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर केमिकल टैंकर में ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक दिखीं आग की लपटें

Writer D by Writer D
16/01/2025
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलवर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर बीती रात केमिकल से भरा टैंकर (Chemical Tanker) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस मामले की सूचना मिलने पर क्रेन मौके पर पहुंची। क्रेन जब टैंकर को सीधा कर रही थी, तभी टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाके होने लगे और टैंकर (Chemical Tanker) से आग के गुबार निकलने लगे। टैंकर चालक और क्रेन चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आसपास की गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखीं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे 48 पर कोटपूतली के पनियाला थाना एरिया की है। यहां आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से लोगों को नजर आ रही थीं। आग की लपटों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र के गांव को खाली कराया। रात के अंधेरे में घरों में सो रहे लोगों को जगाकर घर से निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटनास्थल पर भगदड़ का माहौल हो गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस-जिला प्रशासन की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाइवे पर घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर दोनों तरफ यातायात रोक दिया। ऐसे में दिल्ली जयपुर हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया।

लग्जरी कार सवार रईसजादे ने SDM की कार सहित 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

इस दौरान आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं। साथ ही नजदीकी गांव को खाली करा लिया गया। दुकान के साथ मार्केट भी पूरी तरह से खाली करा दी गई। तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर (Chemical Tanker) की आग पर काबू पाया जा सका। हादसे के चलते आज सुबह करीब 8 बजे तक दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाम के हालात रहे और करीब 10 बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ। लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। बच्चे रोते रहे। अलवर भिवाड़ी सहित अन्य मार्गों से वाहनों को निकाला गया।

बता दें कि राजस्थान में भांकरोटा के बाद कोटपूतली क्षेत्र में यह दूसरी टैंकर ब्लास्ट की घटना हुई है। भांकरोटा में गैस का टैंकर ब्लास्ट हुआ था और आसपास क्षेत्र में तबाही मच गई थी। उस घटना के बाद भी ऐसे हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना भांकरोटा से भी बड़ी हो सकती थी, क्योंकि टैंकर में खतरनाक केमिकल था। प्रशासन की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

Tags: Chemical TankerNational newsrajasthan news
Previous Post

सैफ पर हुए अटैक से सेलेब्स शॉक्ड, केजरीवाल ने किया ऐसा रिएक्ट

Next Post

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Savin Bansal
Main Slider

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन

03/03/2026
Chaka Bai
Main Slider

90 वर्षीय चाका बाई के जीवन में लौटी खुशियां, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने दूर किया उम्र का सन्नाटा

03/03/2026
BJP
Main Slider

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नितिन नवीन को भी मैदान में उतारा

03/03/2026
Next Post
CM Yogi

इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

keshav maurya

लखनऊ सिटी मिशन के तहत प्रथम चरण में 12 मार्गों का कराया जाएगा सुधारात्मक कार्य

26/05/2021
Shani

शनिवार के दिन करें ये उपाय, न्याय के देवता की कृपा से दूर होंगे कष्ट!

08/02/2025
Tulsi

अनियमित पीरियड्स की समस्या में कारगर है तुलसी के पत्ते, जानें और भी फायदे

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version