• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM की ‘जनसभा’ कार्यक्रम में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
12/04/2022
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की नालंदा में हुई संवाद यात्रा में बड़ा हादसा हुआ है। कार्यक्रम में अचानक से हुए एक विस्फोट (Blast) ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जिस जगह पर ये धमाका हुआ है, वो सीएम नीतीश कुमार से महज 15 फीट की दूरी पर था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चश्मदीदों ने जानकारी दी है कि आरोपी ने किसी विस्फोटक पदार्थ में माचिस फेंक इस धमाके को अंजाम दिया था। शुरुआती जानकारी के आधार पर इस विस्फोटक पदार्थ को एक पटाखा बताया गया है। पुलिस को आरोपी युवक के पास से पटाखा और माचिस की तीली भी बरामद हुई है। अभी पुलिस के आरोपी से सवाल-जवाब जारी हैं।

इस घटना के बारे में एक शख्स ने बताया है कि मुख्यमंत्री शुरुआत में जनता का आवेदन ले रहे थे। तभी एक बच्चे ने जिसकी उम्र 18 साल के करीब है, उसने कोई पटाखा दबाकर रखा था जो उसने सीएम के आते ही फेंक दिया। बस जैसे ही वो पटाखा फटा, सभी सकते में रह गए और जमीन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। ये सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक है।

दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है सीएम पर हमला करने वाला शख्स, नीतीश ने दिए ये आदेश

वैसे इस घटना को लेकर प्रशासन की चिंता ज्यादा इसलिए बढ़ गई है क्योंकि कुछ दिन पहले पटना में भी सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। तब पटना के बख्तियारपुर में एक युवक ने सीएम नीतीश पर हमले का प्रयास किया था। बाद में ये बात सामने आई थी कि वो युवक मानसिक रूप से बीमार था।

अब इस नालंदा वाली घटना के दौरान भी सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी। स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक की मौके पर तैनाती थी, लेकिन उस पुख्ता इंतजाम के बीच एक युवक ने ये धमाका कर दिया और सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हो गई।

Tags: bihar newsCM Nitish kumarlive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

ट्रिपल मर्डर से दहली कालभैरव की नगरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Next Post

‘…गोली मार दूंगा’, कहकर रूसी सैनिकों ने किया घिनौना काम

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post

'...गोली मार दूंगा', कहकर रूसी सैनिकों ने किया घिनौना काम

यह भी पढ़ें

Curd

दही का सेवन करना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत

09/01/2026
Arrested

अस्सी लाख की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

10/02/2023
Arrested

जेल में बंदी से मिलने पहुंचे वकील से नशीली गोलियां बरामद, गिरफ्तार

18/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version