• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत; मौके पर रेस्क्यू टीम

Writer D by Writer D
24/01/2025
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Blast in Ordnance Factory Bhandara

Blast in Ordnance Factory Bhandara

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के जवाहरनगर में ऑर्डनेंस फैक्टरी ( Ordnance Factory) में बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह हादसा आज सुबह 10 बजे हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई।

हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की आवाज 4 किमी दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग कारखाने ( Ordnance Factory) की ओर दौड़े। कारखाने से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट जवाहरनगर स्थित फैक्ट्री की सी सेक्शन 23 बिल्डिंग में हुआ। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक,यह विस्फोट शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे हुआ। कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े दूर तक जा गिरे।

4200 मुर्गियों के चूजों की मौत… नागपुर के बाद लातूर-रायगढ़ में भी बर्ड फ्लू की दस्तक

भंडारा के कलेक्टर संजय कोल्टे के मुताबिक, ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री ( Ordnance Factory) की छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। हादसे के समय मौके पर 12 लोग थे, जिसमें से दो को बचाया गया है।

घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस विभाग, तहसीलदार और अन्य आवश्यक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। स्थिति को संभालने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी तैनात किया गया है।

Tags: Maharashtra NewsNational newsOrdnance Factory
Previous Post

4200 मुर्गियों के चूजों की मौत… नागपुर के बाद लातूर-रायगढ़ में भी बर्ड फ्लू की दस्तक

Next Post

राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के बेहद करीबी का हुआ निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है सफेद और चिपचिपा, तो फॉलो करें ये टिप्स

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें नियम

29/09/2025
broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

29/09/2025
Vijay's house threatened with a bomb blast
Main Slider

विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

28/09/2025
Next Post
Rajpal Yadav

राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के बेहद करीबी का हुआ निधन

यह भी पढ़ें

swatantra dev

प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भाजपा इकलौती पार्टी : स्वतंत्र देव

12/04/2021
Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार ने अभ्यर्थियों को दी सौगात, शिक्षक भर्ती परीक्षा में मिलेगी प्राथमिकता

04/08/2025
nia raid

NIA ने टेरर फंडिंग मामले में घाटी में फिर की छापेमारी

27/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version