Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्लॉक प्रमुख: आजमगढ़ में खिला कमल, सपा को मिली मात्र चार सीटें

UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में करारी हार के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का बोलबाला देखने को मिला। सर्वाधिक 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, मुख्य विपक्षी दल सपा को मात्र चार सीट ही मिल सकीं। सात सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया।

जिले में कुल 22 ब्लॉक हैं। जिसमें पांच ब्लॉको में निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसमें अजमतगढ़ से निर्दल अलका मिश्रा, ठेकमा से निर्दल दुर्गावती देवी, लालगंज से सपा की अमला देवी, फूलपुर से सपा की अर्चना यादव व तरवां से भाजपा के मतानु राम शामिल हैं। 17 ब्लॉकों के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। नामांकन के दिन भले ही बवाल हुआ था लेकिन शनिवार को मतदान व मतगणना के दौरान सभी ब्लॉकों में माहौल शांतिपूर्ण रहा।

नीचे देखें पूरी लिस्ट-

ब्लॉक का नाम    जीतने वाले प्रत्याशी

पल्हनी              प्रमोद यादव (निर्दल )

मोहम्मदपुर        विजय विश्वकर्मा (भाजपा)

जहानागंज        रमेश कन्नौजिया (भाजपा)

अजमतगढ़        अलका मिश्रा (निर्दल )

अतरौलिया        चंद्रशेखर यादव (सपा)

अहरौला         शाहिना बानो (निर्दल )

कोयलसा        पूजा यादव (भाजपा)

तरवां            मतानू राम (भाजपा )

पल्हना        अनुराग सिंह (भाजपा )

पवई            वरुणकांत यादव (भाजपा )

बिलरियागंज        उर्मिला (निर्दल )

मेंहनगर          शशिकला (सपा)

महाराजगंज        सुनीता यादव (भाजपा)

मार्टीनगंज        यशवंत शर्मा (भाजपा)

मिर्जापुर         फिरती देवी (निर्दल)

रानी की सराय    विपिन सिंह (भाजपा)

सठियांव        सरिता सिंह (भाजपा)

हरैया            संदीप पटेल (भाजपा)

ठेकमा         दुर्गावती देवी (निर्दल )

लालगंज        अमला देवी (सपा )

फूलपुर          अर्चना यादव (सपा )

तहबरपुर       विनीता यादव (निर्दल)

Exit mobile version