• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोट से नहीं रुक रहा खून, तो फौरन करें ये उपाय

Writer D by Writer D
01/02/2026
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Blood

Blood does not stop after injury

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दैनिक जीवन में काम के दौरान चोट (Injury) लगने, कटने या दुर्घटना होने के कारण खून (Blood) का निकलना एक आम बात हैं। खून का जल्दी रुकना भी जरूरी है नहीं तो कमजोरी, बेहोशी या ब्लड क्लॉट की समस्या हो सकती है और कमी से मौत भी हो सकती हैं। खून को बहते हुए रोकने के लिए उपाय करने जरूरी हैं।

हल्की चोट से निकलने वाले खून (Blood)को रोकने के लिए आप घर में मौजूद नुस्खों की मदद से आसानी से काबू पा सकते हैं। लेकिन अगर चोट गहरी है तो चिकित्सक से सलाह जरूरी है। थोड़ी-सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप 60 सेकेंड के अंदर खून (Blood) को रोक सकते हैं।

हल्दी

हल्दी एक घरेलू सामग्री है जो कई औषधीय गुणों से समृद्ध मानी जाती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ करक्यूमिन नाम का एक खास तत्व भी मौजूद होता है जो चोट से निकलने वाले ख़ून को बंद करने और घाव को जल्द भरने में मदद कर सकता है। राहत के लिए हल्दी पाउडर को अपनी चोट पर लगाएं। ऐसा करने से खून निकलना तुरंत बंद हो जाएगा और संक्रमण होने का खतरा भी कम हो जाएगा।

फिटकरी

फिटकरी एक ऐसी चीज है जिसे कई प्रकार के मिनरल्स से तैयार किया जाता है। ये ब्लड क्लॉट को होने से रोकने के अलावा खून रोकने में भी मदद करती है। फिटकरी को पानी में भिगोएं और घाव पर लगाएं। खून का बहना तुरंत बंद हो जाएगा।

टी-बैग

आमतौर पर चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला टी-बैग भी चोट से बहने वाले खून को जल्द रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक टी-बैग को ठंडे पानी में थोड़ी देर के लिए डुबो दें। इसके बाद इस टी-बैग को पानी से निकालकर खून निकलने वाली जगह पर रखें और इसे दबाएं। ध्यान रखें कि आपको इसे जोर से नहीं दबाना है और यह काम हल्के हाथों से करना है।

ठंडी सिकाई

अगर आपको चोट लगी है तो ठंडी स‍िकाई कर सकते हैं, ये एक पुराना घरेलू उपाय है ज‍िससे खून बहना बंद हो जाएगा। चोट के आसपास सूजन को कम करने के ल‍िए भी ये नुस्खा फायदेमंद है। आप शरीर का तापमान कम करके ब्लड क्लॉट‍िंग को धीमा कर सकते हैं इसल‍िए ये नुस्खा असरदार है। आप बर्फ को सीधे चोट पर लगाने के बजाय साफ सूती रूमाल में लपेटकर उसे ब्लीड‍िंंग प्वॉइंट पर रखें और खून को साफ कर लें।

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांतों को साफ करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आप इसकी मदद से चोट से निकलने वाले खून को भी रोक सकते हैं। राहत के लिए आपको बस इतना करना है कि अपनी एक उंगली से टूथपेस्ट को चोट वाली जगह पर धीरे-धीरे लगाएं। ऐसा करने से खून निकलना रूक जाएगा और इसके ठंडे प्रभाव से आपकी चोट भी जल्दी ठीक हो जाएगी।

एलोवेरा

अगर आपकी चोट से खून बहना बंद नहीं हो रहा है तो फ़ौरन ही एक एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकाल ले। अब इसे अपनी चोट पर लगा दे। ऐसा करने से फ़ौरन ही खून बहना बंद हो जायेगा।

Tags: HealthHealthy living
Previous Post

लेदर बैग्स का ऐसे रखें ख्याल, रहेगा नया जैसा

Next Post

जुकाम में फायदेमंद है ये काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Shankh
Main Slider

इस दिशा में रखें शंख, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

21/04/2026
Akshaya Tritiya
धर्म

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
kadha

जुकाम में फायदेमंद है ये काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

Google CEO Sundar Pichai met PM Modi

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Mahakumbh-2025

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा डिजिटल कुंभ म्यूजियम

30/05/2023
Take a pledge to save lives by donating blood: Dr. Kajli Gupta

स्वैच्छिक रक्तदान कर जीवन बचाने का लें संकल्प: डॉ कजली गुप्ता

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version