Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मामूली विवाद में बहा अपनों का खून, देवर ने फावड़े से की भाभी की हत्या

murder

murder

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के देवर पर है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में देवर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक औंछा क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी घमंडीलाल की पत्नी रामवती (50) शनिवार सुबह को धान की फसल की सिंचाई के लिए देवर सर्वेश कुमार के खेत में नाली की सफाई कर रही थी। इसी बात पर उनका देवर भड़क गया और उसने नाली की सफाई करने से मना किया।

पंचतत्व में विलीन हुआ शहीद जवान शैलेन्द्र, कैबिनेट मंत्री ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

इस पर रामवती ने फसल सूखने की बात कही। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सर्वेश ने फावड़े से रामवती पर प्रहार कर दिया। मौके पर ही रामवती की मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची थाना औंछा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Exit mobile version