Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जंगल से मिला नाबालिग का खून से लथपथ शव, रेप के बाद हत्या कि आशंका

Dead Body

dead body

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक नाबालिग किशोरी की जंगल मे अर्धनग्न हालत में शव खून से लथपथ मिला है। घटना पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की है। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

दरअसल, ये मामला महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिग घर से थोड़ी दूर पर घास काटने गई थी। शाम को जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की का कोई पता नहीं चला तो बाद में परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

टिकरी बार्डर पर किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर, नोट में लिखी ये बात

रात होने के कारण पुलिस भी खोजबीन नहीं कर पाई। लेकिन मगंलवार को नाबालिग की अर्धनग्न खून से लथपथ शव जंगल के किनारे से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं, घटना में किसी गांव के करीबी के शामिल होने का शक जताते हुए जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

घटना के बाद से ही कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी कैंप लगाए हुए हैं और छानबीन चल रही है। एसपी-महराजगंज प्रदीप गुप्ता का कहना है कि घटना के खुलासा के लिए डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है।

विधान मण्डल लोकतंत्र का मन्दिर एवं आस्था का केन्द्र : योगी

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से किशोरी के साथ हुई हैवानियत के विरोध में गांव में आक्रोश बना हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में और कई खुलासे हो सकते हैं।

Exit mobile version