Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड के ट्रक में खून से सना शव मिला

The entire family was found dead

The entire family was found dead

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के पास ट्रक में सोमवार को एक युवक का रक्तरंजित शव (Dead Body) मिला है। आशंका है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को ट्रक में छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि कल्ली पश्चिम के पास उत्तराखंड नम्बर लिखे एक ट्रक के अंदर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी इलाके के लोगों ने दी।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल था और लोगों की जुबां पर कई तरह के सवाल थे। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की दशा को देखकर यही लग रहा है कि युवक की हत्या की गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के खुलासे के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।

Exit mobile version