Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में पूर्व प्रधान के बेटे की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आज यह घटना तब हुई जब जिला पंचायत द्वारा बनाई जा रही सीसी रोड को प्रधान के पुत्र अनूप सिंह के बेटे विकास सिंह ने रुकवा दिया। जिसके बाद पूर्व प्रधान बसंती देवी पत्नी छत्रपाल के पुत्र अजीत सिंह ने सड़क बनवाना शुरू कराया। तभी दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और थोड़ी देर में ही दोनों पक्षों द्वारा फायरिंग व मारपीट की।

इस घटना में गोली लगने से अजीत सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उसका चचेरा भाई अभय सिंह व दूसरे पक्ष से विकास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।

अवैध संबंधों के चलते पति की करायी हत्या, हत्यारोपी पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

श्री चौहान ने बताया कि मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। मामले की छानबीन कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि खुरहण्ड गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह की पत्नी अशोका कुमारी गांव की प्रधान रही है। पांच वर्ष पूर्व हुए चुनाव में गांव के ही छत्रपाल की पत्नी बसंती देवी को पराजित कर वे अब तक प्रधान रही। इसके चलते दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही थी।

Exit mobile version