Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत कई घायल

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के मुकीमपुरा गांव में बुधवार को मेड के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में पथराव और फायरिंग की गई। इसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। संघर्ष की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ी।

मुक़ीमपुरा गांव में देवेंद्र पुत्र कंवल सिंह व फूल सिंह पक्ष में मेड को लेकर विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व देवेंद्र ने खेत में मेड लगाई थी। आरोप है कि बुधवार को फूल सिंह पक्ष द्वारा मेड क्षतिग्रस्त कर दी।

देवेंद्र व उसके परिजन ने गांव के लोगों को लेकर इसका विरोध किया, तो फूल सिंह पक्ष के लोगों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। देवेंद्र पक्ष के लोगों ने फूल सिंह पक्ष के लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। खूनी संघर्ष में एक पक्ष से कोमल, देवेंद्र, विवेक, अतर सिंह, जयपाल व दूसरे पक्ष से लाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पाकर बिनौली पुलिस घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ी।

सीओ अनुज मिश्र व बिनौली इंस्पेक्टर जनक सिंह ने मौके पर घटनास्थल का मुआयना किया। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मेड के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट व पथराव हुआ है। फायरिंग होने की सूचना गलत है। मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version