Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

म्यांमार में सेना का खूनी खेल, प्रदर्शन कर रहे स्वास्थयकर्मियों पर की फायरिंग

Myanmar army

Myanmar army

म्यांमार के मंडाले शहर में गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां बरसाईं। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि मंडाले में स्वास्थ्यकर्मियाें ने सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सैनिकों ने उन पर गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

एक साल से कोविड के खिलाफ चल रहा अभियान, जिसमें देश ने सफलता पायी : वेंकैया

सेना ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सैनिक आए और प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान चार लोग घायल भी हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि फरवरी में म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। यह लोग शीर्ष नेता आंग सान सूकी की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version