• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में तैयार होगा यूपी 2022 का ब्लू प्रिंट, मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
up 2022

दिल्ली में तैयार होगा यूपी 2022 का ब्लू प्रिंट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष तीन दिन के यूपी दौरे के बाद बुधवार को दिल्ली लौट गए। इस दौरे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर संगठन और सरकार के कई प्रमुख लोगों से एक साथ तथा अलग-अलग बातचीत की। कुछ मंत्रियों की सुनी और उनकी क्षमता व योजना दृष्टि की थाह नापी। बैठकों में कोरोना में ऑक्सीजन व बेड की कमी और इस कारण बड़ी संख्या में हुई मौतों को लेकर गैरों के साथ अपनों (भाजपा के लोगों) की मुखर हुई नाराजगी की नब्ज टटोली गई।

संतोष ने सरकार के प्रबंधन व तैयारियों के दावों की सच्चाई समझी, पंचायत चुनाव के भाजपा के पक्ष में अपेक्षित नतीजे न आने की वजहें जानने की कोशिश की। सरकार व संगठन की नब्ज पर हाथ रखकर बीमारियां समझीं और लौट गए। अब दिल्ली में ऑपरेशन यूपी 2022 का ब्लू प्रिंट तैयार होगा। इसमें पूरा जोर कोरोना महामारी से हुए नुकसान की भरपाई पर रहेगा।

इसके तहत मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव के साथ विस्तार व अधिकारियों की चुनाव तक नए सिरे से तैनाती हो सकती है। इस ब्लू प्रिंट का प्रभाव प्रदेश में बदलाव के रूप में तो सामने जरूर आएगा, लेकिन इसके संगठन और सरकार के कुछ मंत्रियों की भूमिका बदलने तथा नौकरशाही के कुछ प्रमुख चेहरों की काट-छांट तक ही सीमित रहने के आसार है। इसका मुख्य आधार ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस’ व डैमेज कंट्रोल ही होगा। वहीं फिलहाल मुखिया परिवर्तन का संकेत कहीं नहीं है।

मायावती का बड़ा एक्शन, दो दिग्गज नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

प्रदेश की नौकरशाही को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, सांसदों व विधायकों की शिकवा-शिकायतें शुरू से ही मुखर होती रही हैं। पर, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भाजपा के ही लोगों का व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े करना और उसी बीच पंचायत चुनाव के नतीजे भाजपा की उम्मीदों के अनुसार न आना, संघ से लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक की चिंता को बढ़ा दिया है।

भले ही संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और भाजपा के बीएल संतोष के प्रदेश  दौरे व लखनऊ प्रवास पूर्व निर्धारित थे, लेकिन दोनों ने अपने दौरे का एजेंडा बदलकर जिस तरह 2022 की चुनावी चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित कर दिया उससे इस चिंता को समझा जा सकता है। संतोष ने पंचायत चुनाव से हुए नुकसान की भरपाई के लिए ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा के लोगों को बैठाने का एजेंडा सौंपा। जिताऊ को उम्मीदवार बनाने का फॉर्मूला समझाया।

124 साल की ‘बड़ी दादी’ को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

लगभग दो दशक बाद पूर्ण बहुमत पाकर और वह भी 1991 से ज्यादा विधायकों के साथ प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तथा संघ किसी भी स्थिति में प्रदेश को खोना नहीं चाहता है। उसे पता है कि यूपी हारने का मतलब क्या होता है? संतोष के दौरे के एजेंडे से भी इसे समझा सकता है।

संतोष ने पहला दिन कोरोना महामारी के चलते संगठन व सरकार की छवि को पहुंचे नुकसान को समझने और उसकी भरपाई के उपाय पर लगाया। इसके लिए उन्होंने पार्टी के लोगों को सेवा के साथ सियासी जमीन मजबूत बनाने की तरकीब बताई।

बरसात से पहले सभी बांधों को किया जाएगा दुरुस्त : महेंद्र सिंह

वहीं, दूसरे दिन उन्होंने सरकार के कामकाज की शिकायतों की वजहें समझीं। कुछ मंत्रियों से एकांत में वार्ता की। इसमें उन्होंने 2022 की चुनौतियों व उनके समाधान की तैयारी के बारे में सवाल पूछकर यह समझने की कोशिश की कि उनके सामने बैठे मंत्री की चिंता सिर्फ खुद तक सीमित है या संगठन की साख की भी फिक्र है। तीसरे दिन उनका फोकस प्रचार में सरकार व संगठन के समन्वय के साथ सभी को मर्यादा में रहने का संदेश देने का रहा।

Tags: b l santoshLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindioperation upup election 2022Uttar Pradesh News
Previous Post

Air India के पांच पायलट्स का कोरोना से निधन, वैक्सीनेशन अभियान पर छाया संकट

Next Post

नवनिर्वाचित प्रधान की कोरोना से निधन, कोविड वार्ड से ली थी शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगरीय विकास विकास के चुंबक हैं प्रदेश को विकसित बनाने में उनकी अहम भूमिका: एके शर्मा

11/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अध्यात्म, आस्था और राष्ट्रीयता ही भारत की असली पहचान : मुख्यमंत्री

11/10/2025
Suicide
Main Slider

सीकर में मातृत्व की मर्मांतक त्रासदी, चार मासूमों संग मां ने किया सामूहिक सुसाइड!

11/10/2025
Kerala High Court reprimanded the Waqf Board
Main Slider

कल को ताजमहल, लाल किला पर भी दावा घोषित कर दोगे… हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड को लगाई फटकार

11/10/2025
PM Modi
Main Slider

दिवाली से पहले देश के किसानों को करोड़ों का गिफ्ट, PM मोदी ऐसे बदलेंगे किस्मत

11/10/2025
Next Post
gram pradhan dies

नवनिर्वाचित प्रधान की कोरोना से निधन, कोविड वार्ड से ली थी शपथ

यह भी पढ़ें

इस दिग्गज अभिनेत्री की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

29/09/2021

सनी लियोनी ने जन्मदिन पर किया धमाल, पति संग हुई रोमांटिक

15/05/2022
Devudtt Padikkal kohli

देवदत पडीक्कल : करियर मे आगे बढ़ने के लिए कोहली से मिली है यह खास सलाह

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version