Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे गिरी BMW, कई टुकड़ों में मिला ड्राइवर का शव

BMW fell

BMW fell from yamuna expressway

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार की सुबह एक BMW स्पोर्ट्स कार (BMW fell) अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी, जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनटर पर हरियाणा का रहने वाला भरत अपने दोस्त गौरव के साथ BMW स्पोर्ट्स कार से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे से जा रहा था। BMW कार अभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे जा गिरी।

इस हादसे में 20 साल के भरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कैलाश अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।

खड़ी बस में बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 50 घायल

बताया जाता है कि दुर्घटना इतना भयंकर थी कि BMW कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक भरत का शव भी कई टुकड़ों में मिला। फिलहाल थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार BMW कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई है। गाड़ी में 2 लोग सवार थे जिसमें से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, एक युवक घायल है जिसका इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version