Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव सिंधु नदी में पलटी, 13 की मौत

Boat Capsized

Boat Capsized

कराची। बाढ़ की विभीषिका से घिरे पाकिस्तान में सिंधु नदी (Indus River) में नाव पलटने (Boat Capsizes) से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई लोग लापता हो गए।

सिंधु नदी इस समय पूरे उफान पर है। पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक करीब डेढ़ हजार लोगों की जान जा चुकी है। मूसलाधार बरसात के बाद खराब हुए हालात में लाखों लोग बेघर हो गए हैं। सड़कें और पुल ध्वस्त हो चुके हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी में बाढ़ प्रभावित लगभग 25 पीड़ितों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से यह हादसा हुआ।

यह घटना सिंध के सहवान शहर के बिलावलपुर गांव में हुई है। इन बाढ़ पीड़ितों का रेस्क्यू कर नाव के जरिए राहत शिविरों में ले जाया जा रहा था।

मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी बच्चा भाजपा पार्षद ने दो लाख रुपये में खरीदा था

पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ के बाद बने हालात को ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित किया है। मुल्क के करीब 110 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। छियासठ जिलों को आधिकारिक तौर पर ‘आपदा प्रभावित’ घोषित किया गया है।

Exit mobile version