• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंडः ट्रैकिंग पर निकले 11 सदस्यों में से 7 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Desk by Desk
23/10/2021
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश के लिए ट्रैकिंग पर निकले लापता पर्यटकों, कुलियों और गाइडों सहित 17 ट्रैकर्स  के समूह में से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इन लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही, वायु सेना ने लमखागा दर्रे पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया था और इसमें अब तक 11 शव बरामद भी किए हैं। 2 ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया जा चुका है। हालांकि, 2 लोग अभी भी लापता हैं।

दरअसल, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते पर्यटकों का यह समूह 18 अक्टूबर को लापता हो गया था। इन पर्यटक टैकर्स के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद से भारतीय वायु सेना ने बीते 20 अक्टूबर को बचाव कार्य शुरू किया था। बताया जाता है कि, ये ट्रैकर्स 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी से सटे हर्षिल से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में चितकुल के लिए निकले थे, लेकिन वे 17 से 19 अक्टूबर के बीच लमखागा दर्रे के आसपास कहीं लापता हो गए थे।

लम्खागा दर्रे में तीन फीट बर्फबारी होने से 11 ट्रैकर एक अस्थायी टेंट में रुक गए। जबकि 6 पोर्टर टेंट की सुविधा न होने पर चलते-चलते भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नित्थल थाच के पास जा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने ITBP से जरुरी मदद मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल और अन्य स्थानों के 8 पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से बीते 11 अक्टूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था। दल ने वन विभाग उत्तरकाशी से 13 से 21 अक्टूबर तक लमखागा के पास तक ट्रैकिंग करने के लिए इनर लाइन परमिट भी ले लिया था। वहीं इस ट्रैकिंग दल से कोई संपर्क न होने पर सुमित हिमालयन ट्रैकिंग टूर एजेंसी ने उत्तराखंड सरकार से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए जरुरी सूचना दी। साथ ही, किन्नौर जिला प्रशासन को बीते बुधवार को ही इस दल के लापता होने की बड़ी सूचना मिली थी।

इन लोगों के मिले शव

विकास मेकल, सौरभ घोष, सुभियान दास, अनिता रावत, तन्मय के शव बरामद हुए हैं। जबकि, दो शवों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मिथुन दारी और गाइड देवेंद्र सिंह का रेस्क्यू किया गया है।

Tags: air forceHimachal Pradesh SnowfallKinnaurLamkhaga PassSnowfall in Himachalsnowfall in uttarakhandTracking
Previous Post

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में डीपीएम और खंड प्रेरक की मौत, एडीओ पंचायत घायल

Next Post

पीएम मोदी बोले- नौकरशाह जितने जिम्मेदार होंगे, देश को उतना ही फायदा होगा

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
Next Post

पीएम मोदी बोले- नौकरशाह जितने जिम्मेदार होंगे, देश को उतना ही फायदा होगा

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक-कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

17/08/2022
Jila Badar

छह माह के लिए 22 अपराधी जिला बदर

07/04/2023
CM Yogi

यूपी में युवाओं को शिक्षा और रोजगार में शीर्ष पर लाना चाहती है योगी सरकार

20/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version