Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

SAI हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों मिले दो महिला खिलाड़ियों के शव, मचा हड़कंप

Bodies of two women players found in SAI hostel

Bodies of two women players found in SAI hostel

केरल के कोल्लम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के हॉस्टल के कमरे से कबड्डी और एथलेटिक्स की दो महिला खिलाड़ियों (Players) की लाशें संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। माना जा रहा है कि दोनों ने सुसाइड किया है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना ने न केवल खेल जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि हॉस्टल की सुरक्षा और खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक छात्राओं की पहचान कोझिकोड निवासी सांद्रा और तिरुवनंतपुरम निवासी वैष्णवी के रूप में हुई है। सांद्रा 12वीं (प्लस टू) की छात्रा थी, जबकि वैष्णवी कक्षा 10 में पढ़ रही थी। घटना का खुलासा गुरुवार (15 जनवरी) की सुबह करीब 5 बजे हुआ।

रोजाना की तरह जब सुबह के ट्रेनिंग सेशन के लिए अन्य खिलाड़ी (Players) मैदान पर पहुंचे, तो सांद्रा और वैष्णवी वहां नजर नहीं आईं। जब साथ रहने वाली अन्य छात्राओं ने उनके कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब खिड़की से झाँक कर देखा गया, तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वैष्णवी दूसरे कमरे में रहती थी, लेकिन बुधवार की रात वह सांद्रा के कमरे में ही सोने चली गई थी। हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने तड़के (भोर में) दोनों को साथ देखा भी था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा खौफनाक कदम उठाने वाली हैं। अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां दोनों पंखे से लटकी मिलीं।

सूचना मिलते ही कोल्लम ईस्ट पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, कमरे की तलाशी लेने पर अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बरकरार है।

Exit mobile version