Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेल पटरी पर मिला बाइक मिस्त्री का शव, परिजन घर से फरार

Farmer dies after being hit by train

hit by train

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल मिस्त्री की शुक्रवार को ट्रेन से कट कर मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि घटना के बाद से मृतक के परिजन घर से फरार हो गए। पुलिस परिजनों को खोज रही है।

थाना कमालगंज के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी सलमान (28) के ट्रेन से कटने की सूचना गांव के ही इकबाल की पत्नी शबाना ने पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि मेरा भाई सलमान रजीपुर में किराए पर रहता था। सलमान का आज दोपहर महरुपूर राबी के सामने ट्रेन की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर सलमान के शरीर के कई टुकड़े पड़े थे। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी पहुंचाया। उपनिरीक्षक जितेन सिंह पटेल शव का पंचनामा भरने अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई परिजन मौजूद नहीं था। सलमान के घर पर सिपाही भेजे गए जिनको सलमान के घर पर ताला लगा मिला।

बताया गया कि सलमान की पत्नी की मौत हो चुकी थी। वह अकेले किराए पर रहकर बाइक मरम्मत का कार्य करता था। उसका छोटा बेटा मां के पास रहता था। जब मां सलमान से मिलने जाती थी तब उसके बेटे को भी ले जाती थी। सलमान के परिजनों का गायब होना रहस्य बन गया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की खोज की जा रही है। परिजनों के मिलने के बाद मौत की सही जानकारी हो सकेगी।

Exit mobile version