Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर के अंदर मिला बुटिक संचालिका का शव, प्रेमी पर लगा आरोप

dead body

dead body

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में अपने दो मासूम बच्चों संग रहने वाली बुटिक संचालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के फ़र्श पर पड़ा हुआ मिला है। कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।  वहीं जानकारी मिलने के बाद पहुंची मां ने मृतका के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।

आशियाना थाना क्षेत्र के रूचि खण्ड प्रथम शारदा नगर में अपने दो मासूम जुड़वां पुत्रों प्रथम व लक्ष्य के संग रह रही 30 वर्षीय सीशादरी पतनी गौरव श्रीवास्तव बीते तीन माह से किराए पर रहकर रायबरेली रोड पर अपना बुटिक का संचालन करती थी। शुक्रवार शाम बुटिक से घर पहुंचे बच्चों ने मां को मृतक अवस्था में देख रोने बिलखने लगे और मधुवन नगर थाना कृष्णा नगर में रह रही अपनी नानी  शकुन्तला देवी पत्नी  रमेश चन्द्र  को घटना की जानकारी दी।

पड़ोसियों ने कन्ट्रोल रूम पर फांसी लगा आत्महत्या करने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री का शव फ़र्श पर पड़ा हुआ था उनकी मृतक पुत्री बीते एक वर्ष से पति से विवाद के कारण बच्चों संग  अलग रह रही थी।  इस बीच में उसका सम्बंध नटखेडा कृष्णा नगर निवासी संदीप मिश्रा नामक व्यक्ति से ही गया था।

जौनपुर: नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।  संदीप उसकी पुत्री संग रहता था और आए दिन बच्चों व उनकी पुत्री को मारता पीटता था। संदीप ने ही मेरी पुत्री की हत्या की है।

Exit mobile version