Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निया शर्मा और रवि दुबे की बोल्ड तस्वीरें वायरल, कुछ ही समय में देखीं गईं लाखों बार

ravi dubey

ravi dubey

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। निया के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी अपडेट की बेसब्री से इंतजार किया करते हैं। इसी बीच निया शर्मा और रवी दुबे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ये दोनों स्टार्स बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या में इजराइल की भूमिका : मोहम्मद जवाद जरीफ

निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे जल्द ही ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आने वाले हैं। इस हॉट जोड़ी एक बार फिर से टीवी पर एक साथ देखने के लिए फैंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है। वहीं अब हाल ही में निया शर्मा और रवि दुबे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन फोटोज को निया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। दोनों स्टार्स  फोटो में बीच पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

निया और रवि दुबे की इन तस्वीरों पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी फिदा होते नजर आ रहे हैं। सभी दोनों की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। निया शर्मा और रवि दुबे की फोटो को लेकर पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस आशा नेगी ने कमेंट किया और लिखा, ‘उफ्फ…।’ इसके अलावा फोटो पर रेहना पंडित ने भी कमेंट किया और लिखा, ‘बस खत्म… एक तरफ दोस्त, एक तरफ क्रश, दोनों सुपर से भी ऊपर…।’

Exit mobile version