• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद को सेलेब्स ने बढ़ाए मदद के हाथ

Writer D by Writer D
06/07/2022
in मनोरंजन
0
bollywood
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। असम (Assam) के लोग इन दिनों बाढ़ (Flood) का कहर झेल रहे हैं। बाढ़ की वजह से लाखों लोग अपना घर छोड़ कर राहत शिविरों में रह रहे हैं। एक तरफ जहां असम सरकार पीड़ितों की मदद की हर संभव कोशिश कर रही है, वहीं बॉलीवुड (Bollywood) भी इन लोगों के मदद के लिए आगे आया है।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में बाढ़ राहत के लिए 11 लाख रुपये की मदद राशि दी है। इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस मदद के लिए करण का आभार भी जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, ”मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए फिल्म निर्माता करणजौहर और धर्मा प्रोडक्शंस का आभारी हूं।”

वहीं अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी, सोनू निगम जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसके लिए योगदान दिया है। सभी ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी द्वारा ”असम बाढ़ के लिए पूरे फिल्म उद्योग को एक साथ आने” की अपील का समर्थन किया है।

International Kissing Day: ‘Kiss’ करने से इम्यूनिटी होती है स्ट्रॉंग, जानें और भी जादुई फायदे

जिसके तहत रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने सीएमआरएफ को 5-5 लाख रुपये का योगदान दिया था. फिल्म और संगीत निर्माता और टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया था, जबकि गायक सोनू निगम ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए सहायता के रूप में सीएम राहत कोष में 5 लाख रुपये का दान दिया था।

उल्लेखनीय है कि असम में अभी भी बाढ़ से 27 जिलों के 2,894 गांवों की कुल 25,10,989 आबादी प्रभावित हैं। इसी के साथ बाढ़ से अभी भी कुल 80346.28 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित है। अब तक राज्य में कुल 120 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। सभी प्रभावित क्षेत्रों में 637 राहत शिविर और 259 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। इन राहत शिविरों में कुल 2,33,271 बाढ़ प्रभावित लोग रह रहे हैं।

Tags: assam floodEntertainment news
Previous Post

योगी सरकार निखारेगी युवाओं का कौशल, सुपर स्पेशियलिटी विभाग में कर सकेंगे पढ़ाई

Next Post

धर्म एवं अध्यात्म का केंद्र है उत्तराखंड: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Next Post
cm dhami

धर्म एवं अध्यात्म का केंद्र है उत्तराखंड: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

accident

दर्दनाक: परिवार के चार लोगों की हुई मौत, एक साथ उठे जनाजे तो नम हुई हजारों आंखें

09/01/2021
Burnt Alive

किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, प्रधान सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

27/10/2023
hair fall

टूटते-गिरते बालों को रोकने के घरेलु उपाय

22/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version