Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Bollywood : 69 साल के हो गए शक्ति कपूर, आज है जन्मदिन

shakti kapoor

shakti kapoor

बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर आज 69 वर्ष के हो गये। शक्ति कपूर का जन्म 03 सितंबर 1958 को हुआ था।शक्ति कपूर ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के मशहूर किरोरीमल कॉलेज से पूरी की। शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में प्रदर्शित अर्जुन हिरोंगनी की फिल्म कहानी किस्मत की से की।

ओह माई गॉड 2 में नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार, शिक्षा व्यवस्था पर होगी आधारित

धर्मेन्द्र और रेखा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म शक्ति को एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला, लेकिन दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में वह असफल रहे। अपने वजूद को तलाशते शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सात वर्ष तक संघर्ष करते रहे ।इस दौरान उनकी दो जासूस, संग्राम,खेल किस्मत का,दरवाजा,दिल से मिले दिल जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कुछ खास फायदा नही पहुंचा।वर्ष 1979 में शक्ति कपूर की जानी दुश्मन और सरगम जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।इन फिल्मों के जरिये वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुये।

Exit mobile version