• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से सदमे में फिल्मी सितारे

Writer D by Writer D
28/01/2026
in मनोरंजन
0
Film stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crash

Film stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crashFilm stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) बुधवार को एक प्लेन हादसे का शिकार हो गए। वो बारामती जा रहे थे, लेकिन उनका चार्टर्ड प्लेन बारामती हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत प्लेन में मौजूद सभी पांच लोगों की जान चली गई। उपमुख्यमंत्री की प्लेन हादसे में निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया। राजनीति से जुड़े लोग ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारे भी उनके निधन से दुखी हैं। संजय दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा और कंगना रनौत समेत कई सितारों ने इस हादसे पर दुख जताया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस घटना पर एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) के बेवक्त निधन से बेहद हैरान और दुखी हूं। वो महाराष्ट्र के आइकॉनिक लीडर थे। उन्हें लोग बहुत मानते थे और प्यार करते थे। वो बारामती के गौरव थे। वो अपने पीछे राजनीति में एक बड़ा खालीपन छोड़ गए, खासकर महाराष्ट्र और भारत के प्रति उनके योगदान और अटूट समर्पण के मामले में। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों को इस दुख की घड़ी में ताकत मिले, उनके लिए दुआ करता हूं।”

संजय दत्त भी हैरान, जताया दुख

संजय दत्त ने अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर की। साथ में उन्होंने लिखा, “इस नुकसान से हैरान हूं और बेहद दुखी भी। वो एक डायनैमिक लीडर थे, जिन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा। परिवार और जिन लोगों पर भी इसका असर हुआ है, उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। दुआ करता हूं उन्हें ताकत और शांति मिले। ओम शांति।”

Reactions

शिल्पा शेट्टी और कंगना भी दुखी

कंगना रनौत जब संसद पहुंचीं तो उन्हें इस हादसे की खबर नहीं थी। मीडिया से उन्हें पता चला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ये तो बेहद डरावना है। ये तो बहुत ही डरावनी खबर है। मुझे माफ करिएगा। दरअसल हम लोग सुबह जब संसद आते हैं तो बहुत जल्दी में रहते हैं। मेरे पास तो शब्द ही नहीं हैं। मैं अपनी भावनाओं को संभाल रही हूं, फिर बयान दूंगी।”

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “पवार परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। रेस्ट इन पावर, अजित दादा। एक डायनैमिक और हिम्मत वाले लीडर को हमने खो दिया। ओम शांति।” इनके अलावा रितेश देशमुख, अजय देवगन, अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय और जैकी भगनानी समेत कई फिल्मी सितारों ने भी उनके निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Tags: ajit pawarAjit Pawar Death
Previous Post

Devastated—अजित पवार के निधन पर सुप्रिया सुले का भावुक संदेश

Next Post

आवारा कुत्तों के कत्लेआम का खुलासा, 18 हजार में तय हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Next Post
Stray Dogs

आवारा कुत्तों के कत्लेआम का खुलासा, 18 हजार में तय हुई मौत

यह भी पढ़ें

Kameshwar Chaupal

राम मंदिर के लिए नींव की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

07/02/2025
कोरोना के नये स्ट्रेन New strains of corona

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने का अटल ने प्रारम्भ किया था : योगी

26/12/2020
मस्जिद निर्माण

मस्जिद निर्माण के लिया ट्रस्ट ने लोगों से मांगा दान, जारी किए बैंक डिटेल्स

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version