Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती

dilip kumar

dilip kumar

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार बॉलीवुड के उन कपल्स में से हैं, जिनके प्यार की मिसाल दी जाती है। उनके फैंस ऐसे ही उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं।

इसी बीच दिलीप कुमार  को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता स्वास्थ्य कारणों के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बात की जानकारी दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं।

रेसिपी: गर्मियों में लें मैंगो राइस का मज़ा

ईश्वर की कृपा से हम जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे। बता दें कि कोरोना को देखते हुए सायरा बानो और दिलीप कुमार ने इस बार अपनी शादी की 54वीं सालगिरह नहीं मनाया था।

दरअसल, कोरोना वायरसके चलते दिलीप कुमार के दो छोटे भाईयों का इंतकाल हो गया, जिसके चलते दोनों ने यह फैसला लिया। दिलीप कुमार ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने अपने भाइयों की मौत को लेकर दुख जाहिर किया था। दिग्गज अभिनेता ने ट्विटर पर ये संदेश अपने फैंस को दिया था।

Exit mobile version