Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

काबुल में चीनी रेस्तरां पर आत्मघाती हमला, विस्फोट में कई लोग मारे जानें की आशंका

Bomb blast at Chinese restaurant in Kabul

Bomb blast at Chinese restaurant in Kabul

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है। तालिबान प्रशासन के मुताबिक इस विस्फोट (Bomb Blast) कई लोग मारे गए हैं। यह हमला काबुल के न्यू सिटी इलाके में किया गया है, जहां सबसे ज्यादा चीनी नागरिक रहते हैं। अफगानिस्तान सरकार का कहना है कि अभी शवों की गिनती की जा रही है। विस्फोट (Bomb Blast) में घायल लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। काबुल से जो वीडियो सामने आया है, उसमें विस्फोट के बाद लोगों में भगदड़ की स्थिति देखी जा रही है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तालिबान के आंतरिक मामलों के मंत्री ने काबुल में आत्मघाती हमला होने की बात कही है। मंत्री के मुताबिक इस हमले में कई लोग मारे गए।

अमु टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जो हमला किया गया है, वो चीनी रेस्तरां को निशाना बनाकर किया गया है। जिस रेस्तरां को निशाना बनाकर ये हमला किया गया है। उसका नाम लांझोऊ बीफ नूडल्स है। चीन ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तालिबान पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान का कहना है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Exit mobile version