Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb blast threats in Chandigarh-Jalandhar

Bomb blast threats in Chandigarh-Jalandhar

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। इसमें 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके (Bomb Threat) करने की धमकी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब आयेंगे और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। इसके पहले धमकी भरे ई-मेल में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों के अलावा मोहाली मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी धमाके करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही पंजाब के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

हाल के दिनों में चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को कई बार इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।

Exit mobile version